BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

शाह ने सेवा सप्ताह की शुरुआत की

by bnnbharat.com
September 14, 2019
in Uncategorized
शाह ने सेवा सप्ताह की शुरुआत की

Shah started service week

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन समारोह के तौर पर केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को पार्टी के ‘सेवा सप्ताह’ का शुभारंभ किया और जनता से प्लास्टिक के उपयोग से बचने की अपील की. भाजपा के कार्यवाहक अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, पार्टी के वरिष्ठ नेता विजय गोयल और विजेंद्र गुप्ता के साथ शाह ने ‘सेवा सप्ताह’ अभियान के तहत यहां अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में फर्श की सफाई की.

पार्टी नेताओं ने हॉस्पिटल में भर्ती मरीजों से भी मुलाकात की.

शाह ने हिंदी में ट्वीट करते हुए कहा, “मैं देशवासियों से अपील करता हूं कि 14 से 20 सितंबर 2019 तक चलने वाले इस ‘सेवा सप्ताह’ में ‘स्वच्छता ही सेवा, सिंगल यूज प्लास्टिक से मुक्ति, जल संरक्षण और संवर्धन’ के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाएं और इस अभियान में भागीदार बनें, और अपने सेवा कार्यों को ‘हैशटैग सेवा सप्ताह’ के साथ साझा करें.”

सफाई करने के बाद शाह ने मीडिया से कहा, “देशभर में भाजपा कार्यकर्ता आज से ‘सेवा सप्ताह’ मनाएंगे. हमारे प्रधानमंत्री ने अपना पूरा जीवन देश की सेवा में समर्पित कर दिया है और गरीबों के लिए काम किया है.”

उन्होंने कहा, “इसलिए, उनका जन्मदिन सेवा सप्ताह के रूप में मनाना उपयुक्त है.”

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन 17 सितंबर को है.

शाह ने पार्टी कार्यकर्ताओं को देशभर में गरीबों के बीच जाकर और केंद्र सरकार के कामों की जानकारी देने के लिए कहा.

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने शुक्रवार को कहा कि 14 सितंबर से 20 सितंबर को पार्टी देशभर में कई सामाजिक पहल शुरू करेगी.

उन्होंने कहा कि भाजपा ने मोदी द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों के प्रदर्शन के लिए कई प्रदर्शिनियां आयोजित करने की योजना बनाई है.

पार्टी नेताओं के अनुसार, मोदी के नेतृत्व में केंद्र के कार्यों का प्रदर्शन करने के लिए ये प्रदर्शिनियां सभी जिलों में भाजपा कार्यकर्ता आयोजित करेंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

पाकिस्तान में एक-तिहाई आपराधिक मामले घरेलू हिंसा के

Next Post

घूस के लिए नहीं थे पैसे, किसान ने अधिकारी की कार से बांध दी भैंस

Next Post
घूस के लिए नहीं थे पैसे, किसान ने अधिकारी की कार से बांध दी भैंस

घूस के लिए नहीं थे पैसे, किसान ने अधिकारी की कार से बांध दी भैंस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d