BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

लॉकडाउन में मैरिज एनिवर्सिरी सेलिब्रेट कर रहें हैं शाहिद और मीरा

by bnnbharat.com
July 7, 2020
in समाचार
लॉकडाउन में मैरिज एनिवर्सिरी सेलिब्रेट कर रहें हैं शाहिद और मीरा
Share on FacebookShare on Twitter

मुम्बई: इस बार कपल शाहिद कपूर और मीरा राजपूत लॉकडाउन में अपनी मैरिज एनिवर्सिरी सेलिब्रेट कर रहे है. शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की जोड़ी बॉलीवुड के परफेक्ट कपल्स में से एक है. सात जुलाई 2015 को शाहिद ने मीरा से अरेंज मैरिज की. उनकी शादी को पांच साल हो चुके हैं.

लाखों लड़कियों का दिल तोड़ते हुए शाहिद ने फिल्म इंडस्ट्री से दूर एक लड़की से शादी कर सभी को चौंका दिया था. शाहिद से शादी के बाद मीरा भी रातों- रात मशहूर हो गईं थीं. हर कोई उनके बारे में जानना चाहता था. बाद में शाहिद और मीरा ने अपनी पहली मुलाकात से लेकर शादी तक की तमाम बातों का खुलासा किया.

जब मीरा, शाहिद से मिली थीं उस वक्त उन्होंने दिल्ली के लेडी श्रीराम कॉलेज से ग्रेजुएशन खत्म किया था. मीरा का परिवार दिल्ली में रहता है. शाहिद और मीरा के परिवार वाले दिल्ली के एक ही सत्संग में जाते थे और वहीं से इनके रिश्ते की बात शुरू हुई. जब दोनों के परिवार वालों ने शादी के लिए बात की तो शाहिद दिल्ली जाकर मीरा से मिले थे.

शाहिद और मीरा की उम्र के बीच 13 साल का फासला है. शाहिद पहले इस शादी के लिए तैयार नहीं थे. एक इंटरव्यू में शाहिद ने कहा था कि ‘मैं 21 साल की एक लड़की से शादी करने को तैयार नहीं था . लेकिन जब मैं मीरा से मिला हमने करीब सात घंटे बातें की थीं. उसके बाद मुझे लगा कि हम एक दूसरे के लिए परफेक्ट होंगे.

शाहिद और मीरा ने गुरुद्वारे में शादी की थी. इस दौरान मीरा ने गुलाबी रंग का लहंगा पहना हुआ था और लाल रंग की चुनरी ओढ़ी थी. शादी के जोड़े में मीरा बेहद खूबसूरत दिख रही थीं. शाहिद ने सफेद रंग की शेरवानी पहनी थी जिसमें वो खूब जच रहे थे.

शाहिद और मीरा अपने रिसेप्शन में जमकर ठुमके लगाते दिखे थे. तस्वीर में शाहिद ब्लैक सूट बूट पहने हैं. वहीं मीरा ब्लू और व्हाइट टॉप स्कर्ट में दिख रही हैं. पीछे खड़े मेहमान मोबाइल में इस पल को कैद करते दिखे.

शाहिद और मीरा के दो बच्चे मीशा कपूर और जैन कपूर हैं. साल 2017 में दोनों की एक बेटी मीशा हुई थी. 2018 में जैन का जन्म हुआ. पिता बनने के अनुभव पर शाहिद कपूर ने कहा था कि वह अपनी निजी जिंदगी में बहुत खुश हैं. पिता बनने के बाद उनमें काफी बदलाव आए हैं और वह पहले के मुकाबले काफी जिम्मेदार हो गए हैं.

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

प्रणति राय प्रकाश ने किया अपने प्रशंसकों का क्यूट वीडियो से मनोरंजन

Next Post

बिहार में सब कुछ भगवान भरोसे, मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को किया बर्बाद: तेजस्वी यादव

Next Post
बिहार में सब कुछ भगवान भरोसे, मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को किया बर्बाद: तेजस्वी यादव

बिहार में सब कुछ भगवान भरोसे, मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को किया बर्बाद: तेजस्वी यादव

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d