BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भाजपा झारखंड में विकास के मुद्दे पर लड़ रही है चुनाव: शाहनावाज हुसैन

by bnnbharat.com
December 4, 2019
in Uncategorized
भाजपा झारखंड में विकास के मुद्दे पर लड़ रही है चुनाव: शाहनावाज हुसैन

भाजपा झारखंड में विकास के मुद्दे पर लड़ रही है चुनाव: शाहनावाज हुसैन

Share on FacebookShare on Twitter

हजारीबाग: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सह पूर्व केंद्रीय मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा कि झारखंड में भाजपा अपने लक्ष्य के अनुरूप 65 पार अवश्य जाएगी. विरोधी हर चुनाव से पहले माहौल बनाते हैं और अपने कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ाने के लिए अपने आप को भाजपा के मुकाबले में दिखाते हैं. भाजपा विरोधी ताकतें भी सक्रिय होती है. तरह- तरह की अफवाहें फैलाती हैं. वे बुधवार को विशेश्वरर दयाल पथ स्थित भाजपा प्रत्याशी के कार्यालय कक्ष में संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे.

उन्होंने कहा कि हम झारखंड में विधानसभा चुनाव विकास के मुद्दे पर लड़ रहे हैं. रघुवर दास की सरकार ने झारखंड में सबका साथ-सबका विकास के साथ सबका विश्वास जीता है. अल्पसंख्यकों के लिए झारखंड की राजधानी रांची में पूरे देश का सबसे खूबसूरत हज हाउस का निर्माण कराया है. उन्होंने कहा कि हजारीबाग में मनीष जायसवाल ने विधायक नहीं, सेवक बनकर कार्य किया है. विधायकी इनके सर पर नहीं चढ़ी, बल्कि विधायक बनने के बाद लोगों से सर झुका कर बातें करने की अद्भुत कला इनमें समाहित हुई. इनकी इसी सेवा भाव के कारण हजारीबाग की जनता इन्हें रिकॉर्ड मतों से जीताएगी. विगत लोकसभा से भी अधिक मतों के साथ विधानसभा चुनाव में भी पूरे झारखंड में हजारीबाग सदर विधानसभा अग्रणी स्थान पर रहेगा .

उन्होंने कहा कि झारखंड में पीएम नरेंद्र मोदी की रैली के बाद भाजपा की लहर सुनामी में बदल गयी है. विपक्षी हताश और निराश हो गए हैं. उन्होंने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव में नया-नया चोला पहनकर चुनाव में आई है. पहले कांग्रेस विचारधारा के लिए जानी जाती थी, लेकिन अब सत्ता लोलुपता के लिए जानी जाने लगी है. कांग्रेस इंदिरा, राजीव, नेहरू की कांग्रेस नहीं रही, यह कांग्रेस जय भवानी, जय शिवाजी वाली शिवसेना की दोस्त है. ये झारखंड में हरे रंग में तीर- कमान के साथ दोस्ती करके अल्पसंख्यकों को बरगला रही है. उधर महाराष्ट्र में भगवा पर पंजा मारे बैठी है.

अन्य क्षेत्रीय दलों पर भी उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा कि इनके पास ना नेता है, ना नीति है और ना ही विचारधारा है. भाजपा सत्ता की राजनीति नहीं करती, बल्कि सबका साथ-सबका विकास के साथ सबका विश्वास लेकर जन कल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का कार्य करती हैं. अयोध्या विवाद के बाद देश ने जो शांति और सौहार्द देखा गया इसे भारतीय जनता पार्टी सदैव अक्षुण्‍ण रखेगी. हिंदुस्तान सहित झारखंड को समृद्धि और खुशहाली की ओर लेकर जाएगी. उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि सभी धर्म-समाज के लोग एकजुट होकर झारखंड में भाजपा की बहुमत की सरकार बनाएं.
मौके पर झारखंड प्रदेश अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सोना खान, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री आरिफ, झारखंड प्रदेश के मीडिया संयोजक सांवरमल अग्रवाल, सह मीडिया प्रभारी तारीक हसन, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कयूम अहमद, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष सरफराज हैदर सहित अन्य लोग मौजूद थे.

इससे पहले हजारीबाग पहुंचने पर उनका स्वागत भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल, प्रशांत जायसवाल सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने किया. यहां पहुंचने के बाद सर्वप्रथम वे हजारीबाग के पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष ब्रजकिशोर जायसवाल से मिले. मुस्लिम समुदाय के सैकड़ों लोगों सहित भाजपा के कार्यकर्ताओं को चुनाव जीतने के लिए मंत्र दिए. उन्होंने कहा कि अपने-अपने बूथों पर कार्यकर्ता विशेष फोकस करें. चुनाव के दिन मतदाताओं को घरों से निकालकर बूथ तक पहुंचाने में सहयोग करें.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

विराट कोहली बने नंबर-1 बल्लेबाज, मयंक अग्रवाल टॉप-10 से बाहर

Next Post

हिंदुओं की आबादी 100 करोड़, जाहिर है कि भारत एक हिंदू राष्ट्र है : रवि किशन

Next Post
हिंदुओं की आबादी 100 करोड़, जाहिर है कि भारत एक हिंदू राष्ट्र है : रवि किशन

हिंदुओं की आबादी 100 करोड़, जाहिर है कि भारत एक हिंदू राष्ट्र है : रवि किशन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d