BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बिहार में उद्योगों का जाल बिछाएंगे शाहनवाज हुसैन, लोगों से मांगा सुझाव

by bnnbharat.com
February 10, 2021
in समाचार
बिहार में उद्योगों का जाल बिछाएंगे शाहनवाज हुसैन, लोगों से मांगा सुझाव
Share on FacebookShare on Twitter

पटना: बिहार के नए उद्योग मंत्री और बीजेपी के कद्दावर नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा है कि वह राज्य में उद्योगों का जाल बिछाना चाहते हैं. बुधवार को बिहार सरकार में मंत्री का पदभार ग्रहण करने के दौरान शाहनवाज हुसैन ने कहा कि मैं बिहार में श्रीकृष्ण बाबू के सपनों को पूरा करना चाहता हूं और यही मेरी पहली प्राथमिकता होगी. शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बिहार में उद्योगों का जो हाल श्री कृष्ण बाबू के समय था, कुछ वैसा ही करने का सपना मेरा भी है.

शाहनवाज ने कहा कि मैं देश के अलावा विदेशों में जाऊंगा और वहां से बड़े-बड़े निवेशकों से आग्रह करूंगा कि वह बिहार आएं और उद्योग लगाएं. पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने कहा कि मैं बिहार में आने वाले उद्योगपतियों को किसी भी तरह की समस्या नहीं होने दूंगा.न तो उन्हें जमीन की समस्या होगी और न ही किसी और चीज की. उन्होंने कहा कि बिहार में उद्योग को लेकर बड़ी संभावना है. जो भी बिहार में उद्योगों से संबंधित राय देना चाहते हैं, वह उद्योग विभाग की साइट पर जा कर दे सकते हैं.

बिहार के नए उद्योग मंत्री ने दावा किया कि आने वाले समय में बिहार में बड़े निवेशक और उद्योग दोनों आएंगे. शाहनवाज हुसैन ने कहा कि उद्योग विभाग बड़ा विभाग है और बिहार में रोजगार को बढ़ाने की बड़ी जिम्मेदारी उद्योग विभाग के ऊपर ही रहती है, ऐसे में मेरी पूरी कोशिश होगी कि बिहार में बड़े पैमाने पर निवेश आए. उन्होंने कहा कि मैं पदभार ग्रहण करने के बाद अपने विभाग की समीक्षा कर रहा हूं और बहुत जल्दी बड़ा रोडमैप तैयार करूंगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

झारखंड के लापता मजदूरों का सुराग नहीं, मजदूरों के परिजनों को फोटो के साथ बुलाया

Next Post

प्रियंका गांधी वाड्रा ने शाकुम्बरी देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

Next Post
प्रियंका गांधी वाड्रा ने शाकुम्बरी देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

प्रियंका गांधी वाड्रा ने शाकुम्बरी देवी मंदिर में की पूजा-अर्चना

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d