BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

बरेली से शाहरुख गिरफ्तार, दिल्ली हिंसा के दौरान पुलिसकर्मी पर तानी थी पिस्टल

by bnnbharat.com
March 3, 2020
in समाचार
बरेली से शाहरुख गिरफ्तार, दिल्ली हिंसा के दौरान पुलिसकर्मी पर तानी थी पिस्टल
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली:  दिल्ली हिंसा के दौरान पुलिसकर्मी पर पिस्टल तानने वाले शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया गया है. दिल्ली की क्राइम ब्रांच टीम ने शाहरुख को उत्तर प्रदेश के बरेली से गिरफ्तार किया है. फिलहाल, उससे पूछताछ की जा रही है. साथ ही उसको पनाह देने वाले लोगों की तलाश शुरू हो गई है.

दिल्ली हिंसा के दौरान 24 फरवरी को जाफराबाद इलाके में एक शख्स ने 8 राउंड फायरिंग की थी. इस शख्स ने फायरिंग के दौरान एक पुलिस कर्मी पर पिस्टल भी तान दिया था. फायरिंग करते हुए यह शख्स फिर भीड़ में गायब हो गया था. इस शख्स की पहचान शाहरुख के रूप में हुई थी.

दिल्ली पुलिस कई दिनों से शाहरुख की तलाश कर रही थी. बताया जा रहा था कि वह दिल्ली के थाना उस्मानपुर का रहने वाला है, लेकिन घटना के बाद से ही वह अपने परिवार के साथ फरार हो गया था. दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम उसकी तलाश में लगी थी.

क्राइम ब्रांच को खबर मिली कि शाहरुख बरेली में छिपा है. इसके बाद उत्तर प्रदेश पुलिस और दिल्ली पुलिस ने मिलकर शाहरुख को गिरफ्तार कर लिया है. फिलहाल उससे पूछताछ की जा रही है. इसके साथ ही शाहरुख के मददगारों की भी तलाश शुरू हो गई है.

हेड कॉन्स्टेबल पर तानी थी पिस्टल

शाहरुख ने दिल्ली पुलिस के हेड कॉन्स्टेबल दीपक दहिया पर पिस्टल तानी थी. दीपक दहिया ने कहा था कि शख्स सामने से फायरिंग करते हुए आ रहा था. दूसरे लोग उसकी फायरिंग की जद में न आ जाएं, इसके लिए उन्होंने उसे बीच में ही रोक लिया.

जान जोखिम में डालने के सवाल पर हेड कॉन्स्टेबल दीपक दहिया ने कहा था कि सबसे पहले तो हमें हमारे पब्लिक की जान बचानी है हमें तो लग जाएगी यह तो बाद की बात है. पहले तो जिनके लिए नौकरी कर रहे हैं, वे जरूरी हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दीपक प्रकाश के पद ग्रहण समारोह को लेकर बैठक, होली मिलन समारोह पर भी की गई चर्चा

Next Post

हेमंत सरकार के बजट में ‘कि‍सान-गरीब सबका ख्‍याल’, सदन में व‍ित्‍त मंत्री ने पेश किया 86,370 करोड़ का बजट

Next Post
हेमंत सरकार के बजट में ‘कि‍सान-गरीब सबका ख्‍याल’, सदन में व‍ित्‍त मंत्री ने पेश किया 86,370 करोड़ का बजट

हेमंत सरकार के बजट में 'कि‍सान-गरीब सबका ख्‍याल', सदन में व‍ित्‍त मंत्री ने पेश किया 86,370 करोड़ का बजट

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d