BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

साल 2021 की इस फिल्म में परदे पर दिखेंगे शाहरुख खान

by bnnbharat.com
February 21, 2021
in समाचार
साल 2021 की इस फिल्म में परदे पर दिखेंगे शाहरुख खान
Share on FacebookShare on Twitter

Mumbai:- फिल्म ‘जीरो’ के बाद से ही बादशाह शाहरुख खान का बड़े परदे पर इंतजार कर रहे उनके चाहने वालों को रविवार के दिन बड़ा झटका लगा. उनकी अगली फिल्म ‘पठान’ अब साल 2021 में रिलीज नहीं होगी. पिछले तीन दिनों में जिस तरह एक के बाद एक नई फिल्मों की रिलीज डेट का एलान हुआ, उसमें निर्माणाधीन फिल्म ‘पठान’ के लिए कोई गुंजाइश नहीं बची है. लेकिन, शाहरुख के प्रशंसकों के लिए खुशखबरी ये है कि अभिनेता निर्देशक आर माधवन की फिल्म ‘रॉकेट्री’ का काम पूरा हो चुका है और इसकी रिलीज डेट जल्द ही घोषित होने वाली है. शाहरुख का इस फिल्म में शुरू से लेकर आखिर तक काफी दमदार रोल है. देशभक्ति पर बनी ये इस साल की मेगा बजट हिंदी फिल्म होगी.शाहरुख खान ने हाल ही में एक वीडियो जारी करके अपने प्रशंसकों से ये वादा किया था कि वह इस साल परदे पर जरूर दिखेंगे. तब लोगों ने ये अनुमान लगाया था कि शाहरुख की फिल्म ‘पठान’ इसी साल रिलीज हो जाएगी. लेकिन, दरअसल शाहरुख ने ये वादा कभी इस फिल्म के लिए किया ही नहीं था. शाहरुख की फिल्म ‘पठान’ को इसी साल पूरा करने की तैयारी यशराज फिल्म्स की जरूर थी लेकिन इसकी रिलीज की तारीख के बारे में अब जाकर ये साफ हो गया है कि ये फिल्म 2021 में रिलीज नहीं हो सकती क्योंकि इतनी बड़ी फिल्म के लिए अब कोई बड़ा शुक्रवार खाली नहीं बचा है.

वैसे शाहरुख के करीबी ये भी बताते हैं कि शाहरुख ने अपने वीडियो में किसी फिल्म का नाम नहीं लिया था और उन्होंने इस साल थिएटर के परदे पर लौटने का जो वादा किया, वह दरअसल फिल्म ‘रॉकेट्री’ की तरफ भी उनका इशारा हो सकता है. फिल्म ‘रॉकेट्री’ भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के एक ऐसे वैज्ञानिक की कहानी है जो आईवी लीग के विश्वविद्यालयों में प्रवेश पाने वाले पहले भारतीय थे और जिन्होंने अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा की नौकरी ठुकराकर इसरो में काम किया. देश के स्वदेशी रॉकेट इंजन विकास का निर्माण भी नंबी नारायणन ने ही किया है. बाद में उन पर साजिशन जासूसी का आरोप लगा और लंबा समय उन्होंने मानसिक व शारीरिक यातना के साथ बिताया. शाहरुख खान भी इस फिल्म का एक अहम हिस्सा हैं.

जानकारी के मुताबिक फिल्म ‘रॉकेट्री’ में शाहरुख खान हिंदी और अंग्रेजी संस्करण में दिखाई देंगे. तमिल में यही रोल वहां के सुपरस्टार सूर्या ने किया है. अभिनेता आर माधवन ने नंबी नारायणन के बारे में अखबार में छपी एक खबर से जाना और उसके बाद वह लगातार उनसे मिलते रहे. माधवन ने बिना किसी से चर्चा किए नंबी नारायणन के जीवन पर तीन साल रिसर्च करके खुद एक फिल्म की पटकथा तैयार की. शाहरुख खान ने ये पूरा किस्सा सुना तो उन्होंने खुद इस फिल्म का हिस्सा बनने की इच्छा जाहिर की थी. साल 2021 में देशभक्ति पर बन रही गिनती की फिल्मों में ‘रॉकेट्री’ शामिल है. फिल्म को अंतरिक्ष विज्ञान पर बनी अब तक की सभी भारतीय फिल्मों में से सबसे प्रामाणिक फिल्म माना जा रहा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

महाराष्ट्र के अमरावती में सोमवार से एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन लागू

Next Post

ड्राइवर का शव पेड़ से झूलता मिला

Next Post
ड्राइवर का शव पेड़ से झूलता मिला

ड्राइवर का शव पेड़ से झूलता मिला

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d