रांची: रांची- हरमू रोड में मुख्यमंत्री के काफिले पर हमले मामले में कोतवाली थाना प्रभारी बृज कुमार और सुखदेवनगर थाना प्रभारी सुनील कुमार तिवारी को हटाए जाने के बाद नए पदाधिकारियों की पोस्टिंग हुई है.
कोतवाली थाना में इंस्पेक्टर शैलेश कुमार प्रसाद व सुखदेवनगर थाना में ममता कुमारी को नया जिम्मा सौंपा गया है. दोनों पदाधिकारियों ने आज अपना पदभार संभाल लिया है.

