रांची:- प्रदेश कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष शकील अख्तर अंसारी द्वारा विधायक इरफान अंसारी के खिलाफ दिये गये बयान से उनके समर्थकों में खासी नाराजगी है.
कांग्रेस नेता निशापति हांसदा ने कहा कि कांग्रेस के कुछ नेताओं के दलाल पूर्व सांसद फुरकान अंसारी एवं विधायक इरफान अंसारी पर समय समय अनर्गल बयानबाजी कर छवि को धूमिल करना चाहते हैं और उन्हें नीचा दिखाना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि ये लोग दलाल किस्म के हैं जो जानबूझकर इस तरह का बयान बाजी कर लोकप्रियता हासिल करना चाहते हैं.
निशापति हांसदा ने कहा कि कुछ नेताओं के इशारे पर शकील अख्ततर अंसारी का मन बढ़ गया है. अगर यह व्यक्ति उन्हें मिलता है, तो जूते चप्पल से इनका स्वागत किया जाएगा.
