जमशेदपुर: पश्चिम विधानसभा सीट पर चुनाव प्रचार चरम पर है. वैसे पहली बार चुनावी मैदान में आम आदमी पार्टी के टिकट से चुनाव लड़ रहे शम्भू चौधरी चुनावी समर में जमकर पसीना बहा रहे हैं.
हार- जीत का फैसला चाहे जो भी हो मगर शम्भू चौधरी कड़ी चुनौती पेश कर रहे हैं. शम्भू चौधरी लगातार क्षेत्र का दौरा कर मतदाताओं तक पहुंचने का प्रयास कर रहे हैं.
वैसे इस सीट पर भाजपा के देवेन्द्र सिंह और कांग्रेस के बन्ना गुप्ता के साथ आजसू, जेवीएम और तृणमूल के प्रत्याशी भी जीतोड़ मेहनत कर रहे हैं. वैसे शम्भू चौधरी खुद को जमीन से जुड़ा नेता बता चुनावी समर में खूब पसीना बहा रहे हैं.

