रांचीः झारखंड में दुष्कर्म का सिलसिला थम नहीं रहा. अब गुमला से खबर आ रही है कि एक बुजुर्ग महिला के साथ सामुहिक दुष्कर्म किया गया है. इस वारदात को तीन लोगों ने अंजाम दिया है. विशुनपुर थाना में मामला दर्ज कराया गया है. पुलिस छानबीन में जुट गई है. वहीं सरायकेला में मां ने मासूम बच्चे की हत्य़ा कर दी . शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. इस मामले में भी पुलिस छानबीन कर रही है.

