BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

INDvsAUS: कौन-सी टीम जीतेगी इसको लेकर शेन वॉर्न ने की भविष्यवाणी…

by bnnbharat.com
December 16, 2020
in समाचार
INDvsAUS: कौन-सी टीम जीतेगी इसको लेकर शेन वॉर्न ने की भविष्यवाणी…
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 2018-19 में उसी की सरजमीं पर हराया था और बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी अपने साथ रखी थी. इसी के साथ टीम इंडिया ऐसी पहली एशियाई टीम बनी थी, जिसने ऑस्ट्रेलिया को उसके घर में टेस्ट सीरीज में मात दी थी. अब 17 दिसंबर से 4 टेस्ट मैच की सीरीज में भारत के लिए अलग तरह की चुनौतियां हैं.

टीम के पास इशांत शर्मा नहीं हैं, रविंद्र जडेजा और रोहित शर्मा भी मिसिंग हैं. दूसरी तरफ टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली अपने बच्चे के जन्म के लिए पहले टेस्ट के बाद वापस भारत लौट जाएंगे. ऐसे में शेन वॉर्न ने इस सीरीज में कौन-सी टीम जीतेगी, इसको लेकर भविष्यवाणी की है.

विराट कोहली एडिलेड में पहला टेस्ट खेलेंगे. यह टेस्ट 17 दिसंबर से 21 दिसंबर तक खेला जाएगा, जो डे-नाइट टेस्ट होगा. लीजेंडरी ऑस्ट्रेलियन लेग स्पिनर शेन वॉर्न ने इस सीरीज के विजेता की भविष्यवाणी की है. 2018-19 की ऐतिहासिक जीत के बाद वॉर्न ने कहा, ‘भारत उस सीरीज जीतने का हकदार था, क्योंकि उस समय भारत ऑस्ट्रेलिया से बेहतर था.”

उन्होंने कहा कि टेस्ट क्रिकेट सबसे अहम फॉर्मेट है. उन्होंने अपनी राय देते हुए कहा, ”बीसीसीआई को बहुत-बहुत बधाई, वे फर्स्ट क्लास क्रिकेट के प्रति प्रतिबद्ध हैं. खिलाड़ी वास्तव में फर्स्ट क्लास क्रिकेट की तरफ लौट रहे हैं. टीम में चुने जाने के लिए वे रन बना रहे हैं.

मुझे याद है जब मैं भारत में खेल रहा था, तो यह वनडे से ज्यादा था. उस समय टी-20 नहीं था. भारत अब दुनिया की बेस्ट नहीं तो बेहतरीन टीम बन चुकी है. सभी अंतरराष्ट्रीय तेज गेंदबाज आईपीएल में गेंदबाजी कर रहे थे. युवा भारतीय बल्लेबाजों ने उनका सामना धैर्य से किया. भारत में अच्छे तेज गेंदबाज तैयार हो रहे हैं. मैं आगामी सीरीज पर नजरें टिकाए हूं.”

51 साल के शेन वॉर्न ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के विजेता के बारे में भविष्यवाणी करते हुए कहा, ”मुझे लगता है घरेलू परिस्थितियों में ऑस्ट्रेलिया यह सीरीज जीतेगा. मेरा दिल कहता है कि ऑस्ट्रेलिया जीतेगा और दिमाग कहता है भारत. लेकिन विराट कोहली पहला टेस्ट खेलेंगे. इसलिए मुझे लगता है परिणाम 2-1 से ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में रहेगा.”

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मुस्लिम वोटर आपकी जागीर नहीं हैं ममता बनर्जी: ओवैसी

Next Post

रिपब्लिक टीवी के सीईओ को मिली जमानत

Next Post
रिपब्लिक टीवी के सीईओ को मिली जमानत

रिपब्लिक टीवी के सीईओ को मिली जमानत

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d