रांची: भादो अमावस्या के शुभ अवसर पर 19 अगस्त को काला झंडा शनि मंदिर पंडरा रांची में शनि महोत्सव का आयोजन होगा. इस अवसर पर शनि मंदिर का फूल – पत्तों से विशेष श्रृंगार किया जाएगा .
शनि महोत्सव पर शनिदेव का विशेष पूजन व अनुष्ठान प्रातः काल सबसे पहले शनि मंदिर में काला ध्वज के ध्वजारोहण के साथ शुरू होगा. शनि विग्रह पर तेल अभिषेक कर काला कपड़ा , नीला कपड़ा ,लोहा , काला उरद , काला तिल ,नीला फूल , गुड़ , अकवन के फूल पत्ते व दही अर्पण कर विशेष पूजन व अनुष्ठान होगा.
आज के समय में पूजा प्रार्थना स्थल के लिए सरकार द्वारा जारी निर्देश का पालन करते हुए शनि महोत्सव में शनि देव का विशेष पूजन व अनुष्ठान होगा.

