मुंबई:- राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. अस्पताल में उनकी एक सर्जरी की जाएगी, जिसके कारण उन्हें भर्ती करवाया गया है.
इस मामले पर एनसीपी नेता नवाब मलिक ने ट्वीट कर जानकारी दी है. उन्होंने कहा है, ‘हमारी पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार साहब को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है और जैसा कि पहले बताया गया था, कल उनके गॉल ब्लैडर की बीमारी के लिए एक सर्जरी की जाएगी.

