BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

शरद पवार ने कहा- हमारी भूमिका तय, बीजेपी और शिवसेना बनाए सरकार

by bnnbharat.com
November 6, 2019
in समाचार
शरद पवार ने कहा- हमारी भूमिका तय, बीजेपी और शिवसेना बनाए सरकार
Share on FacebookShare on Twitter

महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के बाद सरकार बनाने की रेस थमने का नाम नहीं ले रही है. इसी बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) प्रमुख शरद पवार प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि हमें जनता से विपक्ष में बैठने के लिए जनादेश मिला है. बीजेपी और शिवसेना सरकार बनाए ताकि हम अपनी भूमिका निभा सकें. पवार ने ये बयान शिवसेना नेता संजय राउत से बुधवार को मुलाकात के ठीक बाद दिया है.

एनसीपी प्रमुख शरद पवार ने कहा कि सरकार बनाने को लेकर शिवसेना से हमें कोई प्रस्ताव नहीं मिला है. उन्होंने कहा कि मेरे पास नंबर नहीं है, कैसे सरकार बनाएं. महाराष्ट्र में सरकार बनाने के लिए दो दिन का वक्त बचा है. शरद पवार से मुलाकात से पहले संजय राउत ने मुख्यमंत्री पद के लिए अपनी पार्टी की मांग को दोहराया और कहा कि बीजेपी के साथ अब किसी नए विकल्प पर चर्चा नहीं होगी.

शरद पवार ने कहा कि शिवसेना और बीजेपी की 25 साल की दोस्ती है. महाराष्ट्र की जनता ने सरकार बनाने के लिए हमें कोई भूमिका नहीं दी. हमारे पास पर्याप्त संख्या नहीं है, वरना हम सरकार बना लेते. एनसीपी और कांग्रेस जो करेंगे वो एक मत से करेंगे. हमने और कांग्रेस ने मिलकर चुनाव लड़ा इसलिए जो भी होगा साथ में रहकर करेंगे. ऐसे में विकल्प एक ही है कि बीजेपी-शिवसेना मिलकर सरकार बनाएं.

संजय राउत ने कहा कि पवार साहब से मेरी आज मुलाकात हुई. पवार साहब देश के महाराष्ट्र के बड़े नेता हैं, मार्गदर्शक हैं सबके. उन्हें भी चिंता है कि राज्य में सरकार क्यूं नहीं बन रही. अभी राज्य में अस्थिरता है, उन्होंने भी बातचीत में चिंता जताई. हमने थोड़ी बहुत बातचीत की. आगे की बात आगे सोचेंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दिव्यांगजन और 80 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाता इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया पोस्टल बैलेट के जरिये घर पर कर सकेंगे मतदान

Next Post

18 नवंबर तक मतदाता सूची में नाम जोड़वाने का अवसर

Next Post
18 नवंबर तक मतदाता सूची में नाम जोड़वाने का अवसर

18 नवंबर तक मतदाता सूची में नाम जोड़वाने का अवसर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d