BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स और निफ्टी में दिखी रिकॉर्ड वृद्धि

by bnnbharat.com
February 7, 2021
in समाचार
बढ़त के साथ खुला बाजार, सेंसेक्स में 349 प्वाइंट की मजबूती
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा विकास केंद्रित बजट पेश किए जाने के बाद बीते सप्ताह घरेलू शेयर बाजारों में लगातार तेजी बनी और बीएसई सेंसेक्स इस दौरान 9.61 प्रतिशत की बढ़त के साथ 4,445.86 अंक बढ़कर 50,731.63 अंक तक पहुंच गया. इस बीच, भारतीय रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति ने महंगाई के लक्षित दायरे में आने का हवाला देते हुए कोरोना से प्रभावित अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के उद्देश्य से नीतिगत दरों में कोई बदलाव नहीं करने का निर्णय लिया है.

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के एनएसई सूचकांक में भी बीते सप्ताह रिकॉर्ड वृद्धि देखी गई. एनएसई इस दौरान 9.46 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 1289.65 अंक उछलकर 14,924.25 अंक के स्तर पर पहुंच गया. 5 फरवरी को बीएसई का सेंसेक्स रिकॉर्ड 51,073.27 तक पहुंचा जबकि निफ्टी का एनएसई सूचकांक भी रिकॉर्ड 15,014.65 अंक के उच्चतम स्तर तक पहुंचा. वहीं बीएसई के मिडकैप में बीते सप्ताह 7.36 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई और वह 1330.94 अंक की बढ़त के साथ 19,413.17 अंक तक पहुंचा जबकि स्मालकैप में 6.16 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई और वह 1,107.86 अंक चढ़कर 19,096.06 अंक पर बंद हुआ.

बीते सप्ताह 1 फरवरी को केन्द्रीय बजट की घोषणा के साथ ही सेंसेक्स में 2,314.84 अंक का उछाल आया और वह 48,600.61 अंक तक पहुंच गया. बजट के बाद निवेशकों में आए उत्साह के बल पर निफ्टी का एनएसई सूचकांक भी 646.60 अंक की बढ़त के साथ 14,281.20 अंक पर आ गया. इसके बाद 2 फरवरी को भी सेंसेक्स में 1,197.11 अंक का उछाल आया और वह 49,797.72 अंक तक पहुंच गया जबकि निफ्टी 366.65 अंक की वृद्धि के साथ 14,647.85 अंक के स्तर तक पहुंचा. 3 फरवरी को सेंसेक्स पहली बार 50 हजार को पार कर 458.03 अंक की वृद्धि के साथ 50,255.75 तक पहुंच गया जबकि निफ्टी के सूचकांक में 142.10 अंक की वृद्धि हुई और वह 14,789.95 अंक के स्तर तक पहुंच गया.

4 फरवरी को भी सेंसेक्स में तेजी जारी रही और वह 358.54 अंक के उछाल के साथ 50,614.29 अंक के स्तर तक पहुंच गया जबकि निफ्टी का सूचकांक 105.70 अंक की वृद्धि के साथ 14,895.65 अंक पर पहुंच गया. 5 फरवरी को रिजर्व बैंक की ओर से रेपो दरों को यथावत रखने की घोषणा के बाद सेंसेक्स में 117.34 अंक की बढ़त दर्ज की गई और बीएसई का सूचकांक 50,731.63 अंक पर बंद हुआ जबकि निफ्टी का एनएसई सूचकांक भी 28.60 अंक की वृद्धि के साथ 14,924.25 अंक के स्तर पर पहुंच गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

INDvsENG 1st Test Day 3 LIVE: विराट कोहली 11 रन पर आउट, स्‍कोर 71/3

Next Post

बिहार विधानसभा के शताब्दी समारोह के दौरान मचा हंगामा, जानें- क्या है वजह?

Next Post
बिहार विधानसभा के शताब्दी समारोह के दौरान मचा हंगामा, जानें- क्या है वजह?

बिहार विधानसभा के शताब्दी समारोह के दौरान मचा हंगामा, जानें- क्या है वजह?

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d