BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

शरमन जोशी के पिता अरविंद जोशी का निधन

by bnnbharat.com
January 29, 2021
in समाचार
शरमन जोशी के पिता अरविंद जोशी का निधन
Share on FacebookShare on Twitter

मुम्बई : अभिनेता शरमन जोशी के पिता और गुजराती थिएटर की दुनिया में अभिनेता और निर्देशक के रूप में अपनी पहचान रखनेवाले अरविंद जोशी का आज सुबह तकरीबन 3.00 बजे मुम्बई के जुहू स्थित नानावटी अस्पताल में निधन हो गया. वो 84 साल के थे और उम्र संबंधी बीमारियों से जूझ रहे थे. अभिनेता और अरविंद जोशी के समधी प्रेम चोपड़ा ने एबीपी न्यूज़ से उनकी मौत की पुष्टि की. 

अरविंद जोशी ने कई हिट गुजराती फिल्मों में काम किया, मगर उनकी पहचान गुजराती नाटकों में अभिनय करने और गुजराती नाटकों के निर्देशक के तौर पर बनीं. अगर हिंदी फिल्मों की बात करें तो अरविंद जोशी ने ‘इत्तेफाक’, ”शोले’ अपमान की आग, ‘खरीदार’, ‘ठीकाना’ ‘नाम’ जैसी तमाम फिल्मों में सहायक कलाकार के तौर पर छोटी-छोटी भूमिकाएं भी निभाईं थीं. उन्होंने कई हिंदी सीरियलों में भी काम किया था.

अरविंद जोशी के समधी और जाने-माने एक्टर प्रेम चोपड़ा ने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए कहा, “अरविंद एक बहुत ही नेकदिल इंसान थे. वे पिछले 2 हफ्तों से नानावटी अस्पताल में भर्ती थे. उम्र संबंधी तमाम बीमारियों से जुड़ी जटिलताओं की वजह उनकी तबीयत काफी खराब हो गयी थी और इसीलिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था. गुजराती थिएटर में उनके योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा.”

अरविंद जोशी का अंतिम संस्कार आज मुम्बई के विले पार्ले स्थित श्मशान भूमि में हिंदू रीति रिवाज के साथ आज सुबह 11.00 और 12.00 के बीच किया जाएगा.

वे अपने पीछे पत्नी, बेटे शरमन जोशी और बेटी मानसी जोशी रॉय को छोड़ गये हैं. मानसी भी टेलीविजन में एक्टिंक की दुनिया का एक जाना-माना नाम हैं और वे एक्टर रोहित रॉय की पत्नी हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

83 वर्षीय संन्यासी ने श्री राम मंदिर को दिया एक करोड़ का चंदा, 60 वर्षों से गुफा में रह रहे

Next Post

पुंछ: पाकिस्तानी गोलीबारी में भारतीय नागरिक घायल

Next Post
आतंकियों ने सुरक्षाबलों पर किया हमला, 2 जवान शहीद

पुंछ: पाकिस्तानी गोलीबारी में भारतीय नागरिक घायल

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d