BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मुठभेड़ के बाद शार्प-शूटर गिरफ्तार

by bnnbharat.com
November 28, 2019
in Uncategorized
मुठभेड़ के बाद शार्प-शूटर गिरफ्तार

मुठभेड़ के बाद शार्प-शूटर गिरफ्तार

Share on FacebookShare on Twitter

दिल्ली: जिला पुलिस ने एक कुख्यात बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया. मुठभेड़ के दौरान बदमाश के दोनो पांवों में गोलियां भी लगीं. गिरफ्तार बदमाश का नाम उमेश पंडित है. जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वैभव कृष्ण ने बताया कि पकड़े गये बदमाश के पास से एक एके-47 राइफल भी मिली है.

गिरफ्तार बदमाश रणदीप गैंग का शार्प-शूटर है. उमेश पंडित की गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये की इनामी राशि घोषित थी. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने बताया कि उमेश पंडित खूंखार श्रेणी का शार्प शूटर है. वो पैसे के लिए एक इशारे पर किसी का भी कत्ल कर सकता है.

उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) लंबे समय से उमेश पंडित को तलाश रही थी. बुधवार को नोएडा के थाना सेक्टर 24, कोतवाली सेक्टर-20 और थाना बिसरख पुलिस के साथ एसटीएफ ने उमेश को घेर लिया.

पुलिस की लाख कोशिशों के बाद भी उमेश पंडित हथियार छोड़ने को राजी नहीं हुआ. पुलिस को लगा कि मौका मिलते ही वो हाथ में मौजूद एके-47 जैसे स्वचालित घातक हथियार से पुलिस पार्टी को निशाना बना डालेगा, तभी मौका पाकर पुलिस ने पैरों में गोलियां मारकर उसे काबू में कर लिया.

एसएसपी ने यह भी कहा कि, दरअसल यह पूरा ऑपरेशन था यूपी एसटीएफ का ही, मगर सूचना मिलने पर तीनों थानो की पुलिस ने बदमाश को चारों ओर से घेरने में एसटीएफ का कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग किया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

चुनाव में प्रत्याशियों के नामांकन को लेकर उमड़ने वाली भीड़ से कराह रही हैं शहर की सड़के

Next Post

नामांकन के पश्चात् कांग्रेस महागठबंधन के प्रत्याशी मंजू कुमारी ने की बैठक

Next Post
नामांकन के पश्चात् कांग्रेस महागठबंधन के प्रत्याशी मंजू कुमारी ने की बैठक

नामांकन के पश्चात् कांग्रेस महागठबंधन के प्रत्याशी मंजू कुमारी ने की बैठक

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d