नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट्वीटर पर टैग करते हुए अभिनेता से राजनेता बने शत्रुघ्न सिन्हा ने उनसे भारत में चीनी मोबाइल एप्लिकेशन पर सरकार की स्थिति स्पष्ट करने को कहा है.
कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सिन्हा ने सिलसिलेवार ट्वीट करते हुए इस मुद्दे पर सरकार से सवाल किया. सिन्हा ने अपने पहले ट्वीट में कहा, ‘माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भ्रम बरकरार है…एक सोशल मीडिया रिपोर्ट पर देखा कि भारत में कुछ चीनी एप पर प्रतिबंध लगाया गया है. इसमें यह भी दावा किया गया कि इलेक्ट्रॉनिक और आईटी मंत्रालय के अंतर्गत एनआईसी ने कुछ चीनी एप के भारत में प्रयोग पर प्रतिबंध लगाया है.
अपने दूसरे ट्वीट में सिन्हा ने कहा, ‘हालांकि, पीआईबी के फैक्ट चेक ट्विटर हैंडल ने इस दावे का खंडन करते हुए कहा कि ऐसा कोई भी निर्देश नहीं दिया गया है. ये सभी रिपोर्ट भारत और चीन के बीच चल रहे तनाव के दौरान आ रही हैं. सर ये भ्रम और विरोधाभास क्यों है? ऐसी रिपोर्ट भ्रामक सी लग रही हैं.’ उन्होंने इस मुद्दे पर प्रधानमंत्री को जरूरी कार्रवाई करने को कहा.
‘

