BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

शॉन कॉनरी के ‘जेम्स बॉन्ड’ वाले दमदार लुक, इन सात फिल्मों से दुनियाभर में छाए

by bnnbharat.com
November 1, 2020
in समाचार
शॉन कॉनरी के ‘जेम्स बॉन्ड’ वाले दमदार लुक, इन सात फिल्मों से दुनियाभर में छाए
Share on FacebookShare on Twitter

मुम्बई: जेम्स बॉन्ड फिल्मों में एजेंट 007 का किरदार निभाने वाले अभिनेता शॉन कॉनरी का निधन हो गया है. वह 90 साल के थे. इयान फ्लेमिंग के उपन्यास पर आधारित पहली बॉन्ड फिल्म ‘डॉक्टर नो’ पांच अक्तूबर 1962 को रिलीज हुई थी. 1964 में फ्लेमिंग की मौत के बाद अन्य लेखकों ने जेम्स बांड के किरदार के कारनामों पर आधारित अन्य उपन्यास लिखे जिन पर अब तक कुल 24 फिल्में बन चुकी है और 25वीं फिल्म रिलीज होने वाली है. चलिए आज हम आपको शॉन कॉनरी के द्वारा निभाने गए ब्रिटिश एजेंट 007 के किरदार का लुक दिखाते हैं.

डॉक्टर नो (1962) 
डॉक्टर नो पहली जेम्स बांड फिल्म थी जो इयान फ्लेमिंग के पहले इसी नाम के उपन्यास पर आधारित थी. इस फिल्म में बॉन्ड को उसके साथी एजेंट के गायब हो जाने की जांच करने के लिए जमैका भेजा जाता है. इसे जेम्स बॉन्ड सीरीज की बेहतरीन फिल्मों में से एक माना जाता है.

फ्रॉम रशिया विद लव (1963) 
फिल्म इयान फ्लेमिंग के 1957 में छपे इसी नाम के उपन्यास पर आधारित थी. इस फिल्म में जेम्स सोवियत कांसुलेट क्लर्क टाटिआना रोमानोवा के तुर्की से भाग निकलने में मदद करने जाता है. इसमें भी बॉन्ड की भूमिका में शॉन को ही कास्ट किया गया.

गोल्डफिंगर (1964) 
जेम्स बॉन्ड सीरीज की तीसरी फिल्म गोल्डफिंगर में शॉन कॉनरी ही मुख्य भूमिका में थे.

थंडरबॉल (1965) 
थंडरबॉल जेम्स बॉन्ड सीरीज की चौथी और हिट फिल्म थी और इसमें भी शॉन कॉनरी एमआई6 एजेंट जेम्स बॉन्ड बने थे. फिल्म इसी नाम के उपन्यास पर आधारित थी.

यू ओनली लिव ट्वाइस (1967)  
जेम्स बॉन्ड की यह पांचवी फिल्म थी और शॉन कॉनरी ही इसमें बॉन्ड बने थे हालांकि इस फिल्म के दौरान कहा गया था कि यह बतौर बॉन्ड उनकी आखिरी फिल्म होगी लेकिन इसके बाद वह दो और फिल्मों में दिखाई दिए.

डायमंड्स आर फॉरएवर (1971)
बॉन्ड सीरीज की यह सातवीं फिल्म थी और शॉन कॉनरी की छठी फिल्म जिसमें वह जासूस के रूप में नजर आए थे.

नैवल से नैवर अगेन (1983)
यह शॉन कॉनरी की बतौर बॉन्ड आखिरी फिल्म थी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

दिसंबर तक झारखंड को मिलेंगे 15 आईएएस, फिर भी 42 पद रह जायेंगे खाली

Next Post

मदरसा इस्लामिया अपर बजार में छात्रों ने किया प्रर्दशन, आलिम एवं फाजली की परीक्षा जैक द्वारा नहीं लिए जाने पर जताया विरोध

Next Post
मदरसा इस्लामिया अपर बजार में छात्रों ने किया प्रर्दशन, आलिम एवं फाजली की परीक्षा जैक द्वारा नहीं लिए जाने पर जताया विरोध

मदरसा इस्लामिया अपर बजार में छात्रों ने किया प्रर्दशन, आलिम एवं फाजली की परीक्षा जैक द्वारा नहीं लिए जाने पर जताया विरोध

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d