BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

मर्डर के 6 महीने बाद तक जिंदा थी शीना बोरा : इंद्राणी मुखर्जी

by bnnbharat.com
February 26, 2020
in Uncategorized
मर्डर के 6 महीने बाद तक जिंदा थी शीना बोरा : इंद्राणी मुखर्जी

मर्डर के 6 महीने बाद तक जिंदा थी शीना बोरा : इंद्राणी मुखर्जी

Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: शीना बोरा मर्डर की आरोपी इंद्राणी मुखर्जी ने स्पेशल सीबीआई कोर्ट में चल रही सुनवाई के दौरान सनसनीखेज खुलासा किया. इंद्राणी मुखर्जी ने दावा किया कि 24 अप्रैल 2012 को कथित रूप से जब शीना के मर्डर की बात कही गई है, उसके बाद भी वह 6 महीने तक जिंदा थी. इंद्राणी ने दावा किया कि शीना की हत्या का जो वक्त बताया जा रहा है कि उसके 6 महीने बाद तक वह अपने मंगेतर राहुल मुखर्जी के साथ रही थी. बता दें कि स्पेशल सीबीआई कोर्ट में मंगलवार को पांचवीं बार इंद्राणी की जमानत याचिका पर सुनवाई की गई.

मामले की सुनवाई के दौरान इंद्राणी ने कोर्ट को राहुल मुखर्जी की कॉल डेटा रिकॉर्ड का हवाला देते हुए बताया कि दोनों के बीच 27 से लेकर 28 सितंबर तक टेक्सट मैसेज से बात की जाती रही. इंद्राणी ने कोर्ट में तीन दिनों तक राहुल और शीना के बीच हुई बातचीत पढ़कर सुनाई. इंद्राणी ने बताया, राहुल गांधी ने लिखा- बाबा आईएम इन द कार पार्क, कम न, इस पर शीना ने रिप्लाई करते हुए कहा, 5 मिनट बस. इसके बाद राहुल ने एक और मैसेज किया-ए चलो जल्दी.

कोर्ट में जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए इंद्राणी मुखर्जी ने कहा कि उन्हें जानबूझकर फंसाने की कोशिश की जा रही है. मैं बेकसूर हूं. इंद्राणी ने कहा कि अगस्त 2015 में उसकी गिरफ्तारी के तुरंत बाद, पीटर मुखर्जी ने अपने बेटों राहुल और रबिन के अकाउंट में 6 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए थे. इंद्राणी ने कोर्ट को बताया कि अप्रैल 2012 में कथित तौर पर मर्डर के बाद से साल 2015 में उसकी गिरफ्तारी तक 19 बार विदेश यात्रा की थी. अगर मैंने ऐसा कोई भी मर्डर किया होता तो मैं वापस क्यों आती?

गौरतलब है कि शीना बोरा हत्याकांड में पिछले चार साल से जेल में बंद पीटर मुखर्जी को बॉम्बे हाईकोर्ट ने 6 फरवरी को जमानत दे दी है. उनकी जमानत के तुरंत बाद सीबीआई ने कोर्ट से स्टे की मांग की. सीबीआई की ओर से कहा गया कि मामला काफी गंभीर है. कोर्ट ने सीबीआई की बात मानी और अपने ही ऑर्डर पर 6 हफ्ते का स्टे लगा दिया.

Share this:

  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on X (Opens in new window) X

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

स्थिति चिंताजनक है, प्रभावित इलाकों में तुरंत कर्फ्यू लगाया जाना चाहिए: CM केजरीवाल

Next Post

अब झुमके से निकलेगी गोली, मनचलों की खैर नहीं

Next Post
अब झुमके से निकलेगी गोली, मनचलों की खैर नहीं

अब झुमके से निकलेगी गोली, मनचलों की खैर नहीं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d