BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की शेफाली T-20 रैंकिंग में टॉप पर पहुंची

by bnnbharat.com
March 4, 2020
in समाचार
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की नई रन मशीन और युवा सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा आईसीसी ताजा टी-20 रैंकिंग में बल्लेबाजों की सूची में शीर्ष स्थान पर पहुंच गई हैं. 16 साल की शेफाली इस समय आस्ट्रेलिया में जारी आईसीसी महिला टी-20 में कमाल का प्रदर्शन कर रही हैं और वह पिछले चार मैचों में अब तक 161 रन बना चुकी हैं.

अपनी इस बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर शेफाली अब 761 प्वाइंटस के साथ बल्लेबाजों की सूची में टॉप पर पहुंच गई हैं. वह आईसीसी की रैंकिंग में टॉप स्थान पर पहुंचने अब तक की मात्र दूसरी भारतीय महिला क्रिकेटर हैं. उनसे पहले मिताली राज शीर्ष स्थान पर पहुंच चुकी हैं.

शेफाली ने न्यूजीलैंड की सुजी बेट्स को नंबर-1 स्थान से खिसकाया है. बेट्स अक्टूबर 2018 के बाद से ही टॉप स्थान पर अपनी प्रभुत्व जमाई हुई थी.

एक अन्य भारतीय महिला बल्लेबाज स्मृति मंधाना को दो स्थानों का नुकसान हुआ है और अब वह चौथे से छठे नंबर पर खिसक गई हैं.

इसी तरह जेम्मिाह रोड्रिगेज को भी दो स्थानों का नुकसान हुआ है और अब वह सातवें से नौवें नंबर पर लुढ़क गई हैं.

गेंदबाजों की रैंकिंग में इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन पहले नंबर पर बरकरार हैं. एक्लेस्टोन आस्ट्रेलिया में जारी आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप के चार मैचों में अब तक आठ विकेट हासिल कर चुकी हैं.

भारत की दीप्ति शर्मा और राधा यादव को नुकसान हुआ हैं और अब वे क्रमश: पांचवें और सातवें नंबर पर खिसक गई हैं. लेग स्पिनर पूनम यादव चार स्थानों की छलांग लगाकर आठवें नंबर पर पहुंच गई हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

अमन यादव एवं हिमांशु कुमार बने NSUI रांची के सोशल मीडिया के ‘यूनिवर्सिटी प्रोबेशनरी कॉर्डिनेटर’

Next Post

आम जनता के समस्याओं के त्वरित निष्पादन हेतु समाहरणालय में लगायेंगे जनता दरबार: उपायुक्त

Next Post
आम जनता के समस्याओं के त्वरित निष्पादन हेतु समाहरणालय में लगायेंगे जनता दरबार: उपायुक्त

आम जनता के समस्याओं के त्वरित निष्पादन हेतु समाहरणालय में लगायेंगे जनता दरबार: उपायुक्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d