BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

श्योपुर : रेस्टोरेंट में आने वाले व्यक्तियों की थर्मल स्क्रीनिंग जरूरी की गयी

रेस्टोरेंट संचालको की बैठक में शासन के निर्देशो की दी जानकारी

by bnnbharat.com
June 23, 2020
in Uncategorized
श्योपुर : रेस्टोरेंट में आने वाले व्यक्तियों की थर्मल स्क्रीनिंग जरूरी की गयी

श्योपुर : रेस्टोरेंट में आने वाले व्यक्तियों की थर्मल स्क्रीनिंग जरूरी की गयी

Share on FacebookShare on Twitter

श्योपुर : कलेक्टर राकेश कुमार श्रीवास्तव ने कहा है कि नोबल कोरोना वायरस संक्रमण के बचाव की दिशा में आम लोगो की सुरक्षा और सुविधा के लिए रेस्टोरेंट संचालक कार्य प्रारंभ कराने के पूर्व अपना और स्टाॅफ का सेम्पल जांच कराकर रेस्टोरेंट को प्रारंभ करने की व्यवस्था सुनिश्चित करें.साथ ही प्रारंभ करने के पूर्व रेस्टोरेंट को सेेनेटाईज कराया जावे। इसी प्रकार रेस्टोरेंट का संचालन स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी कोरोना संक्रमण गाईडलाईन के अनुसार सभी व्यवस्थाएं प्रारंभ की जावे। साथ ही रेस्टोरेंट में आने वाले व्यक्तियों की थर्मल स्क्रीनिंग कराई जावे। वे आज कलेक्टर कार्यालय श्योपुर के सभागार में श्योपुर शहर के रेस्टोरेंट संचालको की बैठक को संबोधित कर रहे थें.
बैठक में अपर कलेक्टर श्री एसआर नायर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पीएल कुर्वे, सहायक कलेक्टर श्री पवार नवजीवन विजय एंव अन्य विभागीय अधिकारी तथा रेेस्टोरंेट संचालक उपस्थित थे।
कलेक्टर श्री आरके श्रीवास्तव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि रेस्टोरेंट पर आने वाले व्यक्तियों का नाम मोबाईल नंबर का रिकार्ड संधारित किया जावे। साथ ही आरोग्य सेतु एप एवं सार्थक एप आने वाले व्यक्तियों के मोबाइल में डाउनलोड की व्यवस्था कराई जावे। जिससे संक्रमण कें संकेत व्यक्ति में होने की जानकारी प्राप्त होगी। उन्होने कहा कि थर्मल स्क्रीनिंग के दौरान अगर किसी व्यक्ति में कोरोना संक्रमण के सिमटम पाये जाते है। तब उसकी सूचना जिला प्रशासन और सीएमएचओ तथा सिविल सर्जन जिला चिकित्सालय को दी जावे। जिससे संबधित को भर्ती किया जाकर उपचार की सुविधा प्रदान की जा सके। रेस्टोरेंट संचालक एवं स्टाॅफ को मास्क पहनकर रहना होगा। साथ ही रेेस्टोरेंट में आने वाले जिस व्यक्ति पर मास्क नही है। उसे मास्क प्रदान करने की सुविधा दी जावे। उन्होने कहा कि रेेस्टोरेंट पर आने वाले व्यक्तियों की सोशल डिस्टेसिंग की व्यवस्था के अनुसार प्रवेश दिया जावे। जिसमें बैठने की सीटो की संख्या के अनुसार 50 प्रतिशत सीटिंग होना चाहिए। इसी प्रकार रेस्टोरंेट में आने वाले व्यक्तियो से भुगतान विशेषकर पेटीएम मशीन के माध्यम से दिया जावे।
अपर कलेक्टर श्री एसआर नायर ने बैठक में बताया कि कोविड निर्देशो के अंतर्गत बैठने की सुविधा 50 प्रतिशत से ज्यादा नही होनी चाहिए। रेस्टोरेंट में प्रवेश लेने के पूर्व आगन्तुकों की थर्मल स्क्रीनिंग जरूरी है। इसी प्रकार रेस्टोरेंट संचालक स्वयं एवं स्टाॅफ की संस्थान को प्रारंभ करने के पूर्व सेम्पिलिंग अवश्य करावे। उन्होने कहा कि नमक के पाउच टेबल पर रखे जावे। साथ डिस्पोजेबल नेपकिन की व्यवस्था की जावे। रेस्टोरेंट बंद करने के पूर्व सेनेटाईज कराया जावे। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पीएल कुर्वे ने बैठक में कहा कि नोबल कोरोना वायरस कोविड-19 के अंतर्गत रेस्टोरंेट संचालन के लिए गाईडलाईन जारी की गई है। इस गाईडलाईन का शत प्रतिशत पालन सभी रेस्टोरेट संचालक सुनिश्चित करें। साथ ही रेस्टोरेंट में इक्कठे आने वाले व्यक्तियो की जानकारी संधारित की जावे।
सहायक कलेक्टर श्री पवार नवजीवन विजय ने रेस्टोरेंट संचालको की बैठक में कहा कि कोरोना संक्रमण के बचाव की दिशा में शासन द्वारा गाईडलाईन जारी की जा चुकी है। जिसके अनुसार रेस्टोरंेट संचालक अपना व्यवसाय कर सकते है। जिसमें थर्मल स्क्रीनिंग आने वालो की प्रारंभ में कराई जावें। साथ ही वाॅशवेशन पर हाथ धोने का साबुन एवं आॅनलाईन भुगतान की व्यवस्था को प्रभावी बनाया जावे। डिस्पोजल नेपकिन की व्यवस्था रेस्टोरेंट पर होना चाहिए। प्रतिदिन स्वयं एवं स्टाॅफ की थर्मल स्क्रीनिंग होना चाहिए।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

25 हजार का ईनामी अपराधी गिरफ्तार, लंबे समय से था फरार

Next Post

उपायुक्त ने सीएम राहत कोष में 5 लाख का चेक सौंपा

Next Post
उपायुक्त ने सीएम राहत कोष में 5 लाख का चेक सौंपा

उपायुक्त ने सीएम राहत कोष में 5 लाख का चेक सौंपा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d