BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कंगना रणौत के समर्थन में आई शर्लिन चोपड़ा , बोलीं: ‘माल फूंक कर डिप्रेशन के नारे लगाते हैं’

by bnnbharat.com
October 12, 2020
in समाचार
कंगना रणौत के समर्थन में आई शर्लिन चोपड़ा , बोलीं: ‘माल फूंक कर डिप्रेशन के नारे लगाते हैं’
Share on FacebookShare on Twitter

मुम्बई: शनिवार को वर्ल्ड मेंटल हेल्थ डे पर बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत ने अपनी फिल्म ‘जजमेंटल है क्या’ का जिक्र करते हुए लोगों से इसे देखने की अपील की थी. कंगना ने कहा कि उन्होंने ये फिल्म जागरुकता फैलाने के मकसद से बनाई थी लेकिन चंद लोगों ने इस पर विवाद पैदा कर दिया और फिल्म की रिलीज में अड़चन डाल दी. इसके साथ ही कंगना ने बिना नाम लिए दीपिका पादुकोण पर निशाना साधा. इस मुद्दे पर अब शर्लिन चोपड़ा ने कंगना का समर्थन किया है.

दरअसल 10 अक्तूबर को ट्वीट करते हुए कंगना रणौत ने लिखा था, ‘फिल्म जो हमने मेंटल हेल्थ जागरुकता के लिए बनाई थी उसे उन लोगों ने कोर्ट में घसीट लिया जो डिप्रेशन की दुकान चलाते हैं. मीडिया बैन के बाद फिल्म का नाम बदला गया जिससे इसकी मार्केटिंग पर बहुत असर पड़ा लेकिन यह एक अच्छी फिल्म है और इसे आज ही देखें.’

कंगना रणौत के ट्वीट को शर्लिन चोपड़ा ने रिट्वीट किया और अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, ‘कंगना जी, सही कहा आपने, ये लोग माल फूंक के डिप्रेशन के नारे लगाते हैं और देश की युवा पीढ़ी को अंधकार में ढकेलते हैं. दो वक्त की रोटी कमाने के लिए जो मजदूर सुबह शाम मजदूरी करता है, क्या उसे डिप्रेशन नहीं होता है? क्या डिप्रेशन से राहत पाने के लिए हम माल का सेवन करना शुरू कर दें?’
 

बता दें कि दीपिका पादुकोण लगातार मेंटल हेल्थ और डिप्रेशन को लेकर चर्चा करती रही हैं. कई सार्वजनिक प्लेटफॉर्म पर उन्होंने खुद के डिप्रेशन में होने की बात कही है. कुछ दिन पहले दीपिका ने डिप्रेशन पर एक पोस्ट साझा किया था जिस पर भी कंगना ने दीपिका को निशाने पर लिया था.

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स का एंगल आने के बाद कंगना रणौत ने ट्वीट किया, ‘मेरे बाद दोहराएं, डिप्रेशन नशीली दवाओं के दुरुपयोग का एक नतीजा है. तथाकथित हाई सोसाइटी के अमीर स्टार किड, जो आला दर्जे और अच्छी परवरिश होने का दावा करते हैं, अपने मैनेजर से पूछते हैं, माल है क्या?’

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गड्ढे में मिली तीन बच्चों की लाश, फैली सनसनी

Next Post

ब्रेन हैमरेज से मंत्री विनोद सिंह का निधन

Next Post
ब्रेन हैमरेज से मंत्री विनोद सिंह का निधन

ब्रेन हैमरेज से मंत्री विनोद सिंह का निधन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d