रांचीः राज्यसभा चुनाव में सबने अपने-अपने दावे ठोंके हैं. लेकिन जो रुझान दिख रहा है उसमें एक सीट पर झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन और बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश की जीत तय मानी जा रही है.
सूत्रों की मानें तो झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन को 30 वोट मिलने की संभावना जताई जा रही है, वहीं बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश को 31 वोट मिलने की संभावना है.
कांग्रेस उम्मीदवार शहजादा अनवर को 18 वोट मिलने की संभावना जताई जा रही है. इस बार वोटिंग में खास बात यह भी रही कि माले विधायक विनोद कुमार सिंह ने भी इस बार चुनाव में वोट किया.
हेमंत सोरेन के दुमका सीट छोड़ने और बेरमो से कांग्रेस विधायक राजेंद्र सिंह के निधन के बाद कुल 79 विधायकों ने अपने वोट डाले.

