रांचीः पूर्व मुख्यमंत्री और झामुमो के केन्द्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन ने शनिवार को अपना 76वां जन्मदिन मनाया.
रांची के मोरहाबादी स्थित आवास पर इस मौके पर केक काटा गया और परिजनों व पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच बांटा गया.
मौके पर मुख्यमंत्री सह उनके पुत्र हेमंत सोरेन, बसंत सोरेन व पार्टी के वरिष्ठ नेता स्टीफन मरांडी समेत पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद थे.

