BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

शिबू सोरेन ने राज्यसभा के लिए किया नामांकन

by bnnbharat.com
March 11, 2020
in समाचार
शिबू सोरेन ने राज्यसभा के लिए किया नामांकन
Share on FacebookShare on Twitter

रांची: यूपीए की ओर से आज झारखंड मुक्ति मोर्चा के सुप्रीमो सह पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन ने नामांकन दायर किया. उन्होंने झारखंड से दोनों सीटों से यूपीए की जीत का दावा किया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि भाजपा के लिए डगर आसान नहीं है. उनके हर कदम पर यूपीए की नजर है.

नामांकन दाखिल करने के बाद संवाददाताओं से बातचीत करते हुए शिबू सोरेन ने कहा कि उनकी जीत तय है. राज्यसभा के एक और सीट पर भी यूपीए का उम्मीदवार ही जीतेगा.

उधर, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि गुरुजी ने नामांकन पत्र भरा है. यह सब जानते हैं कि उनका राज्यसभा जाना तय है. दूसरी सीट के बारे में पूछे गये सवाल पर उन्होंने कहा कि समय आने पर रणनीति सबके सामने आ जाएगी.

सीएम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी क्या-क्या कर सकती है, इसका सबसे पता है. हमारी भी नजर उनपर है. उन्होंने भाजपा प्रत्याशी की घोषणा पर ही सवाल खड़े कर दिये.

उन्होंने कहा कि भाजपा ने भी अभी तक कैंडिडेट की घोषणा नहीं की है. वे चुनाव लड़ेंगे या नहीं, इस पर भी संयय है, क्योंकि इतना आसान नहीं है.

आजसू से वोटिंग के लिए बातचीत चलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि अब किस से किस से बात हुई है, यह भी बता दिया जाए तो चुनाव में मजा ही नहीं आएगा. दूसरे सीट की कांग्रेस उम्मीदवार के खड़ा नहीं होने की चर्चा पर सोरेन ने कहा कि अब बहुत की राजनीति खबरें चलेंगी. दूसरे दलों से भी पूछे कि वे क्या कर रहे हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

डॉलर के मुकाबले मजबूत हुआ रुपया

Next Post

होली पर चली गोली, जेडीयू छात्रनेता की हत्या

Next Post
होली पर चली गोली, जेडीयू छात्रनेता की हत्या

होली पर चली गोली, जेडीयू छात्रनेता की हत्या

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d