रांची: प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव ने जेएमएम सुप्रीमो शिबू सोरेन एवं रुपी सोरेन के कोरोना पॉजिटीव होने पर चिन्ता प्रकट की है एवं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना ईश्वर से किया है.
उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता के आशीर्वाद से दिशोम गुरु अविलम्ब ठीक होकर मार्गदर्शन देंगे. डॉ उरांव ने एक बार फिर झारखंड वासियों से सावधानी एवं ऐहतियात बरतने का अनुरोध किया है.
प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे एवं डॉ राजेश गुप्ता छोटू ने भी कांग्रेस पार्टी की ओर से दिशोम गुरु शिबू सोरेन एवं रुपी सोरेन के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना परम पिता परमेश्वर से की है.

