नई दिल्ली: दिल्ली कैपिटल्स की टीम के ओपनर शिखर धवन ने किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ खेले गए मुकाबले में धमाकेदार शतक जमाया. यह उनका टूर्नामेंट में लगाया गया लगातार दूसरा शतक था. 13 साल के आईपीएल इतिहास में आज तक कोई भी बल्लेबाज ऐसा कमाल नहीं कर पाया था. धवन ने टूर्नामेंट में इतना बड़ा रिकॉर्ड बना डाला है इस बात का पता भी नहीं था. मैच के बाद जब प्लेऑफ द मैच चुना गया तब कमेंटेटर से धवन को यह मालूम चला.
इंडियन प्रीमियर लीग के 38वें मुकाबले में अंक तालिका में टॉप पर चल रही दिल्ली कैपिटल्स की टीम को किंग्स इलेवन पंजाब ने 5 विकेट से हराया. यह पंजाब की लगातार तीसरी जीत है और इसकी वजह से उसके प्लेऑफ की दावेदारी मजबूत हो गई है.

