BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

शिखर धवन IPL में 600 चौके पूरे करने से जरा सा हैं दूर, पिछले 13 सीजन में लगाए हैं सबसे ज्यादा चौके

by bnnbharat.com
April 1, 2021
in समाचार
शिखर धवन IPL में 600 चौके पूरे करने से जरा सा हैं दूर, पिछले 13 सीजन में लगाए हैं सबसे ज्यादा चौके
Share on FacebookShare on Twitter


IPL 2021 दिल्ली कैपिटल्स के ओपनर बल्लेबाज शिखर धवन आइपीेल में 600 चौके लगाने वाले पहले खिलाड़ी बनने वाले हैं. धवन ने इस
लीग में अब तक सबसे ज्यादा चौके लगाए हैं और कुल 176 मैच खेले हैं. वो 5000 से ज्यादा रन भी बना चुके हैं.

नई दिल्ली : शिखर धवन का आइपीएल करियर अब तक काफी अच्छा रहा है. हालांकि इस वक्त वो दिल्ली कैपिटल्स का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, लेकिन वो कई टीमों की तरफ से खेल चुके हैं. पिछले सीजन में धवन ने दिल्ली के लिए शानदार बल्लेबाजी की थी और लगातार दो मैचों में दो शतक भी लगाया था और आइपीएल इतिहास में लगातार दो मैचों में दो शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने थे. इसके अलावा धवन आइपीएल में सबसे ज्यादा चौके लगाने वाले बल्लेबाज भी हैं. यहीं नहीं आइपीएल 2021 के दौरान धवन 600 चौकों का आंकड़ा छू सकते हैं.
शिखर धवन 600 चौका लगाने के काफी करीब
शिखर धवन आइपीएल में 600 चौके पूरे करने के काफी करीब हैं और अगर वो आइपीएल सीजन 2021 के दौरान 9 चौके लगा लेते हैं तो ये आंकड़ा छू लेंगे. धवन ने इस लीग में अब तक खेले 176 मैचों में अब तक कुल 591 चौके लगा चुके हैं और सबसे ज्यादा चौके लगाने के मामले में पहले स्थान पर हैं. धवन ने आइपीएल में पिछले सीजन के दौरान अपने 5000 रन भी पूरे किए थे.
धवन ने इस लीग में अब तक 34.41 की औसत से 5197 रन बनाए हैं और उनका स्ट्राइक रेट 126.87 का है. उन्होंने अब तक दो शतक और 41 अर्धशतक लगाए हैं. धवन ने इस लीग में अब तक कुल 108 छक्के लगाए हैं. आइपीएल में उनका बेस्ट प्रदर्शन नाबाद 106 रन का रहा है. आइपीएल में धवन के नाम पर अब तक सबसे ज्यादा चौके दर्ज हैं तो वहीं इस मामले में दूसरे नंबर पर 510 चौकों के साथ डेविड वार्नर हैं.
विराट कोहली आइपीएल में सबसे ज्यादा चौके लगाने के मामले में तीसरे नंबर पर हैं और 192 मैचों में उन्होंने 503 चौके लगाए हैं तो वहीं रैना 493 चौकों के साथ चौथे नंबर पर हैं. रोहित शर्मा ने अब तक कुल 458 चौके लगाए हैं और वो छठे स्थान पर हैं तो वहीं एम एस धौनी 313 चौकों के साथ 15वें नंबर पर हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

विस चुनाव वोटिंग: TMC कार्यकर्ताओं ने मचाया बवाल, भाजपा के पोलिंग एजेंट को पीटा

Next Post

विद्युत वरण महतो को उत्कृष्ट सांसद का पुरस्कार

Next Post
विद्युत वरण महतो को उत्कृष्ट सांसद का पुरस्कार

विद्युत वरण महतो को उत्कृष्ट सांसद का पुरस्कार

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d