BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

‘चैंपियन ऑफ चेंज अवॉर्ड’ मिला शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा को

by bnnbharat.com
January 21, 2020
in समाचार
‘चैंपियन ऑफ चेंज अवॉर्ड’ मिला शिल्पा शेट्टी और उनके पति राज कुंद्रा को
Share on FacebookShare on Twitter

सोमवार को बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी कुंद्रा और उनके बिजनेसमैन पति राज कुंद्रा को वर्ष 2019 के चैंपियन ऑफ चेंज अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है. शिल्पा ने सोशल मीडिया पर इसकी तस्वीर भी साझा की है. तस्वीर को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है और सोशल मीडिया यूजर्स जमकर दोनों की तारीफ कर रहे हैं.

दरअसल शिल्पा और राज कुंद्रा को ‘स्वच्छ भारत अभियान’ के लिए लोगों को प्रोत्साहित करने की दिशा में किए गए प्रयासों के लिए वर्ष 2019 के चैंपियन ऑफ चेंज अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है. शिल्पा और राज को ये सम्मान भारत के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा प्रदान किया गया. इस दौरान शिल्पा ने प्रणब मुखर्जी के पैर छूकर भी उनके आशीर्वाद लिया.

खास मौके पर शिल्पा ने कहा, ‘मैं यह पुरस्कार पाकर हकीकत में गर्व महसूस कर रही हूं. मुझे लगता है कि देश को स्वच्छ रखना हर एक नागरिक का कर्तव्य है. वास्तव में स्वच्छता दिमाग से शुरू होती है. ऐसे में जब हम अपना घर साफ रखते हैं, तो देश क्यों नहीं?’

इसके आगे शिल्पा ने बताया, ‘इस वर्ष मैंने 480 पेड़ लगाए. यह प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि हम सिर्फ वर्तमान के लिए ही नहीं, बल्कि भविष्य के लिए भी अपने बहुमूल्य ग्रह की देखरेख करें. ‘ बता दें कि शिल्पा शेट्टी एक लंबे वक्त से फिल्मों से दूर हैं लेकिन फिर भी चर्चा में बनी रहती हैं.

फिल्मों से दूर शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती है. शिल्पा अक्सर अपनी तस्वीरों के साथ ही साथ फिटनेस वीडियो भी फैंस के साथ साझा करती रहती हैं. बता दें कि लंबे वक्त से फिल्मों से दूर शिल्पा शेट्टी जल्दी ही फिल्म निकम्मा और हंगामा के सीक्वल में नजर आएंगी.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

गणतंत्र दिवस की तैयारियों प्रारंभ, गांधी मैदान में किया गया पूर्वाभास

Next Post

सड़क दुर्घटना में युवक घायल

Next Post
सड़क दुर्घटना में युवक घायल

सड़क दुर्घटना में युवक घायल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d