नई दिल्ली:- गणतंत्र दिवस के मौके पर सभी शुभकामनाएं दे रहे हैं. वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी ने भी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देने के लिए ट्वीट किया, लेकिन हुआ कुछ ऐसा की उनका ट्वीट अचानक से ट्रोल होने लगा. दरअसल एक्ट्रेस ने गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं देने की जगह स्वतंत्रता दिवस लिख दिया. देश के सबसे बड़े और खास दिन पर ऐसा लिखने पर यूजर्स ने उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्वीट किया. वहीं एक यूजर ने लिखा कि- प्रिय शिल्पा, 15 अगस्त और 26 जनवरी दोनों ही अलग होते हैं. वहीं दूसरे यूजर ने लिखा कि जब देश की बात आती है तो वॉट्सऐप यूनिवर्सिटी पर ग्रैजुएट लोगों को समस्या होती है.वहीं बता दें कि सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोलिंग होने के बाद एक्ट्रेस ने अपने ट्वीट में तुरंत बदलाव किया.

