BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

शिंजो आबे ने कहा, जब तक कोविड-19 नहीं चला जाता ओलम्पिक का होना मुश्किल

by bnnbharat.com
April 30, 2020
in समाचार
शिंजो आबे ने कहा, जब तक कोविड-19 नहीं चला जाता ओलम्पिक का होना मुश्किल
Share on FacebookShare on Twitter

टोक्यो: जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने कहा कि अगर कोरोना वायरस के कारण उपजी स्थिति ठीक नहीं होती है तो अगले साल भी ओलम्पिक खेलों का आयोजन करना मुश्किल हो जाएगा. टोक्यो ओलम्पिक इसी साल होने थे लेकिन कोविड-19 के कारण इन्हें एक साल तक के लिए टाल दिया गया.

ओलम्पिक से संबंधी सवाल के जवाब में आबे ने कहा कि यह जरूरी है कि खिलाड़ी और दर्शक सुरक्षित महसूस करें और इसके लिए जरूरी है कि वायरस को रोका जाए.

सीएनएन ने आबे के हवाले से लिखा है, “हम लगातार कहते आ रहे हैं कि ओलम्पिक और पैरालम्पिक खेलों का आयोजन तभी होना चाहिए जब सभी इसमें सुरक्षित होकर भाग ले सकें. अगर कोरोना वायरस नहीं जाता है तो इस तरह से खेल आयोजित कराना नामुमकिन होगा.”

इससे पहले टोक्यो ओलम्पिक की आयोजन समिति के अध्यक्ष ने कहा था कि अगर खेलों में और देरी होती है तो फिर इन्हें रद्द कर देना चाहिए.

योशिइरो मोरी से जब खेलों को आगे बढ़ाने के बारे में पूछा गया था तो उन्होंने कहा था, “इस स्थिति में ओलम्पिक को रद्द कर देना चाहिए.”

टोक्यो ओलम्पिक का आयोजन इसी साल 24 जुलाई से नौ अगस्त के बीच होना था लेकिन इस वैश्विक महामारी के कारण इन खेलों को एक साल के लिए टाल दिया गया है. अब यह खेल 23 जुलाई से आठ अगस्त के बीच खेले जाएंगे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

कंटेनमेंट और माइक्रो कंटेनमेंट जोन में प्रवेश व बाहर निकलने पर पूर्णतः रोक

Next Post

फंसे छात्रों व मजदूरों को वापस लाने की कोशिश, रेलमंत्री से भी हुई बात: हेमंत सोरेन

Next Post
फंसे छात्रों व मजदूरों को वापस लाने की कोशिश, रेलमंत्री से भी हुई बात: हेमंत सोरेन

फंसे छात्रों व मजदूरों को वापस लाने की कोशिश, रेलमंत्री से भी हुई बात: हेमंत सोरेन

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d