BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

शिवसेना ने किया महाराष्ट्र में सरकार बनाने का दावा, कहा- साथ हैं 170 विधायक….

by bnnbharat.com
November 3, 2019
in समाचार
शिवसेना ने किया महाराष्ट्र में सरकार बनाने का दावा, कहा- साथ हैं 170 विधायक….
Share on FacebookShare on Twitter

महाराष्ट्र में शिवसेना ने सरकार बनाने का दावा किया है. वहीं शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि हमारे पास बहुमत है. इतना ही नहीं हमारे पास 170 विधायकों का समर्थन है। जो बाद में 175 तक पहुंच सकता है. बता दें, शिवसेना के 56 विधायक हैं, जबकि कांग्रेस के पास 44 और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के पास 54 विधायक हैं, वहीं, निर्दलीय विधायकों की संख्या एक दर्जन से ज्यादा है. अगर ये सभी पार्टियां एक साथ आती हैं तो ये आंकड़ा 170 के करीब पहुंचता है.

जानकारी के मुताबिक मुंबई में एनसीपी मुख्यालय में पार्टी नेताओं की बैठक हो रही है. ये बैठक सोमवार को पार्टी प्रमुख शरद पवार और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के बीच होनी वाली मुलाकात से पहले हो रही है. इस बीच एनसीपी प्रवक्ता नवाब मलिक ने भी बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अगर शिवसेना कहती है कि उनका सीएम बनेगा तो यह बिल्कुल मुमकिन है. शिवसेना अपनी भूमिका एकदम स्पष्ट करें. हम भी अपनी भूमिका बता देंगे. उन्होंने कहा कि फिलहाल जनता ने हमें विपक्ष में बैठने के लिए चुना है और हम उसके लिए एक दम तैयार हैं.

शिवसेना बोला भाजपा पर हमला

शिवसेना ने एक बार फिर से भाजपा पर हमला बोला है. नई गठबंधन सरकार के गठन में सीएम पद को लेकर जारी खींचतान पर शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में बीजेपी पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं. शिवसेना ने लिखा कि बीजेपी को ईडी, पुलिस, पैसा, धाक के दम पर अन्य पार्टियों के विधायक तोड़कर अब सरकार बनानी पड़ेगी.

सामना में लिखा गया कि शिवसेना के बगैर बहुमत होगा तो सरकार बना लो, मुख्यमंत्री बन जाओ. यह सीधा संदेश उद्धव ठाकरे ने दिया. देवेंद्र फडणवीस के लिए आज पार्टी में कोई विरोधी अथवा मुख्यमंत्री पद का दावेदार शेष नहीं है. यह एक अजीबोगरीब संयोग है. गोपीनाथ मुंडे आज होते तो महाराष्ट्र का दृश्य अलग दिखा होता तथा मुंडे मुख्यमंत्री बन ही गए होते तो युति में आज जैसी कटुता नहीं दिखी होती.

जानिए भाजपा की रणनीति

वहीं महाराष्ट्र चुनाव के बाद भाजपा की नई रणनीति सामने आई है. बीजेपी बातचीत के लिए शिवसेना का इंतजार करेगी. पार्टी को उम्मीद है कि 4 और 5 नवंबर के बाद शिवसेना फिर से बातचीत शुरू करेगी, क्योंकि तब तक कांग्रेस और एनसीपी अपना रुख बदल दिया होगा.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे युवक ने महिला की गला दबाकर की हत्या

Next Post

मुख्यमंत्री ने दी कैलाशपति मिश्र को श्रद्धांजलि

Next Post
मुख्यमंत्री ने दी कैलाशपति मिश्र को श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री ने दी कैलाशपति मिश्र को श्रद्धांजलि

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d