BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

सांसद नवनीत राणा का आरोप, शिवसेना MP ने ‘वाझे’ केस उठाने पर दी धमकी

by bnnbharat.com
March 23, 2021
in समाचार
सांसद नवनीत राणा का आरोप, शिवसेना MP ने ‘वाझे’ केस उठाने पर दी धमकी
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई:- महाराष्ट्र (Maharashtra) के अमरावती से निर्दलीय सांसद नवनीत राणा (Navneet rana) ने शिवसेना सांसद अरविंद सावंत पर उन्हें धमकाने का आरोप लगाया है. जिसके लिए उन्होंने कार्यवाही की मांग करते हुए लोकसभा स्पीकर ओम बिड़ला को पत्र लिखा है. पत्र में निर्दलीय महिला सांसद ने आरोप लगाया है कि शिवसेना सांसद ने उन्हें संसद के गलियारे में जेल में डालने और बाहर देख लेने की धमकी दी है. उसने धमकी का कारण लोकसभा में इंस्पेक्टर सचिन वाझे का मुद्दा उठाने को कहा हैनवनीत राणा ने लगाया आरोप

बता दें नवनीत राणा ने आरोप लगाते हुए कहा है कि सावंत ने उन्हें संसद की लॉबी में सचिन वाझे का मुद्दा उठाने के बाद धमकाते हुए कहा था कि तू महाराष्ट्र में कैसे घूमती है, मैं देखता हूं और तेरे को भी जेल में डालेंगे.नवनीत राणा के इस आरोप पर सांवत ने इन्हें बिलकुल निराधार बताया है. उन्होंने कहा है कि नवनीत एक महिला है. और शिवसैनिक कभी किसी महिला को नहीं धमकाते. वह कहते हैं कि उनके आरोप एकदम निराधार है. अगर मैने उन्हें धंमकी दी है तो कोई तो होगा जिसने सुना होगा.राज्य के मुख्यमंत्री को बत्तमीजी से पुकारती हैं

सांवत ने इसके अलावा कहा कि उनके बातचीत का तरीका अच्छा नहीं लगता है. वह राज्य के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे का भी नाम बत्तमीजी से लेती है. वह कहते हैं कि आप वीडियो देख सकते हैं. वह हमेशा उद्धव ठाकरे का नाम लेती हैं. हमेसा घृणा वाला बयान देती है. आज भी उन्होंने हर बार की तरह घृणा वाली बात की है.सचिन वाझे का मुद्दा उठाया था

गौरतलब है कि सोमवार को लोकसभा में बीजेपी के सांसदों ने महाराष्ट्र पुलिस के इंस्पेक्टर सचिन वाझे का मुद्दा उठाते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और गृहमंत्री अनिल देशमुख के इस्तीफे की मांग की है. इस मामले में बीजेपी सांसद ने केंद्रीय जांच एजेंसी से जांच की मांग की है. इसके अलावा पुलिस अधिकारी का मुद्दा उठाते हुए कहा है कि जिस पुलिस अधिकारी को 16 साल से निलंबित कर रखा था. उसे उद्धव ठाकरे सरकार ने आते ही बहाल कर दिया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

छत्तीसगढ़ में नक्सलियों ने बस को उड़ाया, तीन जवान शहीद

Next Post

रांची में धारा 144 लागू

Next Post
8 दिसंबर को भारत बंद से पहले नोएडा में धारा 144 लागू

रांची में धारा 144 लागू

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d