BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

शिवसेना ने कहा, धन का इस्तेमाल करके चुनी हुई सरकार को गिराना छल है

by bnnbharat.com
July 20, 2020
in समाचार
शिवसेना ने कहा, धन का इस्तेमाल करके चुनी हुई सरकार को गिराना छल है
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई: शिवसेना ने राजस्थान में राजनीतिक संकट का उल्लेख करते हुए सोमवार को कहा कि फोन टैप करना निजी स्वतंत्रता पर हमला है और लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई सरकार को धन का इस्तेमाल करके गिराना ”धोखा देने” के समान है. शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ में छपे संपादकीय में कहा कि अब यह फैसला करना है कि दोनों में से बड़ा अपराध कौन सा है.

पार्टी ने दावा किया कि राजस्थान में टेलीफोन टैप किए जाने से कई लोगों की असलियत सामने आ गई है. उसने कहा कि यदि कोई कांग्रेस के नेताओं की बातचीत चुपके से सुनकर उसे पार्टी नेता राहुल गांधी के कानों तक पहुंचा देता है तो कई नए खुलासे होंगे.

उसने दावा किया कि कुछ लोगों ने इस बात का बीड़ा उठाया है कि राहुल गांधी को काम नहीं करने देना है. शिवसेना ने कहा कि इससे पूरे विपक्ष को नुकसान होता है.

हालांकि महाराष्ट्र भाजपा ने कहा कि कथित रूप से सत्ता के लिए राकांपा और कांग्रेस के साथ अनुचित गठबंधन करने वाली उद्धव ठाकरे नीत पार्टी को इन मामलों पर बोलने का कोई अधिकार नहीं है.

शिवसेना ने कहा, ”फोन टैप करना एक अपराध है और यह निजी स्वतंत्रता पर हमला है. लोकतांत्रिक रूप से चुनी गई सरकार को धन का इस्तेमाल करके गिराना धोखा है. हालांकि यह फैसला करने की आवश्यकता है कि इनमें से बड़ा अपराध कौन सा है.”

 

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

फीस वसूलने वाले स्कूलों के खिलाफ होगी कार्रवाई: शिक्षा मंत्री

Next Post

PM मोदी को बर्बाद करने में लगा है एक वंश: जेपी नड्डा

Next Post
PM मोदी को बर्बाद करने में लगा है एक वंश: जेपी नड्डा

PM मोदी को बर्बाद करने में लगा है एक वंश: जेपी नड्डा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d