BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

शिवसेना ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका से लिया यू-टर्न

by bnnbharat.com
November 13, 2019
in समाचार
शिवसेना ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका से लिया यू-टर्न

शिवसेना ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल याचिका से लिया यू-टर्न

Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्लीः पिछले कई दिनों से जारी महाराष्ट्र की सियासत में जो उथल पुथल मचा रहा उस पर मंगलवार शाम राज्यपाल के एक्शन ने पर्दा गिरा दिया. महाराष्ट्र में जैसे ही राष्ट्रपति शासन लगा तो शिवसेना ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटा दिया. राज्यपाल के द्वारा अधिक समय ना दिए जाने के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर  दी. मगर, बुधवार को शिवसेना ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल अर्जी पर फिलहाल यू-टर्न ले लिया.

शिवसेना ने मंगलवार को दाखिल अर्जी पर अभी जल्द सुनवाई की मांग नहीं की है. इसके साथ ही शिवसेना ने अपना रुख बदलते हुए कहा है कि अभी राष्ट्रपति शासन के फैसले को भी वह चुनौती नहीं देगी. शिवसेना के वकील सुनील फर्नांडिस ने कहा कि हम आज शिवसेना की ओर से सुप्रीम कोर्ट में नई याचिका दायर नहीं कर रहे हैं.
याचिका कब दायर की जाए, इस पर निर्णय अभी तक नहीं लिया गया है. राज्यपाल द्वारा मोहलत न दिए जाने की कल की याचिका को भी हम आज मेंशन नहीं कर रहे हैं.  इससे पहले खबर थी कि शिवसेना राष्ट्रपति शासन के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती देते हुए एक नई याचिका दाखिल करेगी. मगर ऐसा कुछ नहीं हुआ.
शिवसेना की ओर से अभी सुप्रीम कोर्ट में राज्यपाल के द्वारा अधिक समय ना दिए जाने के खिलाफ याचिका दायर की गई है, हालांकि राष्ट्रपति शासन लगाने के खिलाफ शिवसेना एक और याचिका दायर कर सकती है. शिवसेना ने राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाए जाने का विरोध करते हुए कहा है कि राज्यपाल  भगत सिंह कोश्यारी ने उसे दूसरी पार्टियों से समर्थन की चिट्ठी पाने के लिए पर्याप्त समय नहीं दिया.
महाराष्ट्र मसले पर सुप्रीम कोर्ट में शिवसेना की तरफ से राष्ट्रपति शासन के खिलाफ भी दूसरी अर्जी नहीं दाखिल की जा सकती है. इसके अलावा शिवसेना की ओर से तत्काल सुनवाई की अपील भी नहीं की जाएगी.
सुप्रीम कोर्ट में वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल शिवसेना का पक्ष रखेंगे. शिवसेना की तरफ से याचिका दायर करने वाले अधिवक्ता सुनील फर्नांडिस ने कहा, उच्चतम न्यायालय ने रिट याचिका का उल्लेख अदालत के समक्ष बुधवार साढ़े दस बजे करने को कहा है.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

बोरो प्लेयर ही बन गए हैं राष्ट्रीय और क्षेत्रीय पार्टी के खेवनहार, सभी दलों में अपनों से ज्यादा बोरो प्लेयर पर ही भरोसा

Next Post

रेलवे ने 16 दिसंबर से 31 जनवरी तक दर्जनों ट्रेनें की निरस्त

Next Post
रेलवे ने 16 दिसंबर से 31 जनवरी तक दर्जनों ट्रेनें की निरस्त

रेलवे ने 16 दिसंबर से 31 जनवरी तक दर्जनों ट्रेनें की निरस्त

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d