साहेबगंज: बरहरवा में आज गंगा जमुना की तहजीब की मिशाल देखने को मिली. लोग यूंहीं कहा नहीं करते कि मन में अगर श्रध्दा और नेकी का भावना हो तो मजहब देखा नहीं करते. इसी मिशाल को कायम रखते हुए बरहरवा जीआरपी रेल थाना प्रभारी ऐनुल अली के अगुवाई में एक भव्य शिव बारात का जूलुस बरहरवा रेलवे स्टेशन परिसर से निकला जो मेन रोड़ होते हुए नगर क्षेत्र के विभिन्न मोहल्लों का भ्रमण करते हुए जीआरपी शिव मंदिर में खत्म हुआ.
Also Read This: हड़िया बनाने का नेचुरल तरीका अलग, व्यवसायिक तरीके काफी हानिकारक : मुख्यमंत्री
वहीं इस शिव बारात में बहुत से बालक एवं बालिका विभिन्न देवी-देवताओं के रुप धारण किए हुए थे तथा कुछ घोड़े पर भी सवार थे जो काफी आकर्षक लग रहे थे. इस शिव बारात में जीआरपी थाना प्रभारी ऐनुल अली के अलावा थाना के अन्य पदाधिकारीगण के साथ साथ सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल थे. थाना प्रभारी ने बताया कि रात्री में भोज का भी आयोजन रखा गया है जिसमें सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष एवं बच्चे आकर प्रसाद ग्रहण करते हैं.

