कानपुर: अगस्त माह में कानपुर देहात जिले की शिवली कोतवाली पुलिस ने अपराध नियंत्रण में बेहतर प्रदर्शन को करते हुए पहला स्थान दिया ग है. एसपी ने भी कोतवाली के प्रदर्शन की सराहना करते हुए थाना प्रभारी वीरपाल सिंह तोमर को शील्ड भी प्रदान की.
शनिवार को थाना प्रभारी वीरपाल सिंह तोमर ने पुलिस कर्मियों के किए गए प्रयासों की प्रशंसा कर अपराध नियंत्रण में और बेहतर प्रयास करने को कहा.कोतवाली पुलिस ने एक माह में 560 एमवी एक्ट के चालान किए.
साथ ही 78450 शमन शुल्क भी वसूला.चोरी की गतिविधियों को थामने के लिए एक गैंग भी पंजीकृत किया. साथ ही गैंगेस्टर,गुंडा एक्ट की प्रभावी कार्रवाई की गई. इस मौके पर दीवान कैलाश,विवेक,शिवप्रकाश,सुशील कुमार आदि मौजूद रहे.

