BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

शिवराज ने राहुल को रणछोड़दास गांधी और कांग्रेस को बताया रसातल में

by bnnbharat.com
August 20, 2019
in समाचार
शिवराज ने राहुल को रणछोड़दास गांधी और कांग्रेस को बताया रसातल में
Share on FacebookShare on Twitter

मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी पर फिर निशाना साधा। गोवा में एक कार्यक्रम के दौरान रविवार को उन्होंने राहुल को रणछोड़दास गांधी करार दिया। शिवराज ने कहा कि मैं उम्मीद ही नहीं करता कि राहुल अनुच्छेद 370 हटाए जाने पर कुछ कहेंगे। शिवराज ने कहा, ‘‘कांग्रेस गर्त में जा रही है। मैडम (सोनिया गांधी) और राहुल ने इस बारे में अब तक कुछ नहीं कहा। मैं मांग करता हूं कि सोनिया जी अनुच्छेद 370 पर कांग्रेस का पक्ष सामने रखें।’’ अनुच्छेद 370 हटाने के बाद राहुल ने कहा था कि ऐसी रिपोर्ट्स हैं कि जम्मू-कश्मीर में हिंसा हो रही है और लोग मारे जा रहे हैं। राहुल ने यह भी कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कश्मीर की स्थिति के बारे में देश को बताना चाहिए।

शिवराज के मुताबिक, ‘‘लोकसभा चुनाव में हार के बाद राहुल की जिम्मेदारी थी कि वे अपनी पार्टी को मजबूत करें लेकिन ऐसा करने में वह नाकाम रहे।’’ लोकसभा चुनाव में हार मिलने के बाद राहुल ने कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। उन्होंने परिवार से बाहर के व्यक्ति को अध्यक्ष बनाने की बात कही। हाल ही में कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में किसी अन्य के नाम पर रजामंदी नहीं बनी और सोनिया को पार्टी का अंतरिम अध्यक्ष बनाया गया।

11 अगस्त को शिवराज ने कहा था, ‘‘लगता है कि कांग्रेस अच्छे नेताओं की कमी से जूझ रही है। जो पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से अपना अध्यक्ष नहीं चुन सकती है, उसे कोई नहीं बचा सकता। एक परिवार, वंशवाद और जातिगत राजनीति करने वाली पार्टी उत्तर प्रदेश और बिहार समेत कई राज्यों में हारी। आम चुनाव के दौरान पश्चिम बंगाल में भी जनता ने उन्हें नकार दिया और भाजपा के राष्ट्रवादी और विकास के मॉडल का समर्थन किया।’’

‘‘भाजपा ने पार्टी में अपने कार्यकर्ताओं और नेताओं की तरक्की के उदाहरण पेश किए हैं। जबकि कांग्रेस एक परिवार से बाहर नहीं निकल पा रही है। कांग्रेस में पूर्व प्रधानमंत्री नरसिम्हा राव को कोई याद नहीं करता है, क्योंकि वे गांधी परिवार से नहीं थे। उन्होंने मनमोहन सिंह को प्रधानमंत्री बनाया, लेकिन मां-बेटे का नियंत्रण रहा।’’

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हरे निशान में खुलने के बाद 80 अंक टूटा सेंसेक्स, निफ्टी में 10 अंकों की बढ़त

Next Post

चंद्रयान-2 : चांद की कक्षा में सफलता पुर्वक स्थापित

Next Post
चंद्रयान-2 : चांद की कक्षा में सफलता पुर्वक स्थापित

चंद्रयान-2 : चांद की कक्षा में सफलता पुर्वक स्थापित

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d