BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

झारखंड में भाजपा बनायेगी 22 लाख 45 हजार नये सदस्य: शिवराज

by bnnbharat.com
June 24, 2019
in Uncategorized
Share on FacebookShare on Twitter

मुख्य बिंदु:

  • छह जुलाई से होगी सदस्यता अभियान की शुरुआत।
  • प्रदेश भाजपा ने अब तक बनायें हैं 25 लाख सदस्य।

रांची 24 जून: भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि झारखंड में भाजपा 22 लाख 45 हजार नये सदस्य बनायेगी।

वर्तमान में झारखंड में भाजपा के 25 लाख सदस्य हैं। नया सदस्यता अभियान छह जुलाई डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जन्म दिवस से शुरू होगा।

दिल्ली में इसकी शुरूआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जबकि राज्य में मुख्यमंत्री रघुवर दास करेंगे। वे सोमवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बोल रहे थे।

उन्होंने कहा कि भाजपा के देश भर में 11 करोड़ सदस्य हैं। प्रेस कांफ्रेंस से पहले उन्होंने झारखंड में सदस्यता अभियान की समीक्षा की। इसमें मुख्यमंत्री रघुवर दास, विधायक, प्रदेश पदाधिकारी सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे।

सर्वस्पर्शी भाजपा, सर्वव्यापी भाजपा यही है मूलमंत्र
राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा कि संगठन का मूलमंत्र सर्वस्पर्शी भाजपा, सर्वव्यापी भाजपा है।

इसमें समाज के हर वर्ग को जोड़ा जायेगा। सदस्यता अभियान के तहत इस बात का भी ध्यान रखा जायेगा, कि जिन बूथों में भाजपा को सफलता नहीं मिली है, उसे चिन्हित किया जायेगा। नये सदस्यों को जोड़ा जायेगा।

सात, आठ और नौ जुलाई को विशेष सदस्यता अभियान चलाया जायोेगा। इसके तहत रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड सहित सार्वजनिक जगहों पर कार्यकर्ता नये सदस्यों को जोड़ेंगे।

नये सदस्य बनाने के लिये 5400 विस्तारक भी निकलेंगे। यह विस्तारक अभियान एक से सात अगस्त तक चलेगा।

चौहान ने कहा कि सदस्यता बनाने की दिशा में थोड़ा सुधार किया गया है। अब मिस कॉल के साथ नये सदस्यों का फॉर्म भी भरवाया जायेगा। जिसमें नये सदस्य का हस्ताक्षर भी रहेगा।

प्रेस कांफ्रेंस में प्रदेश महामंत्री दीपक प्रकाश, विधायक अनंत ओझा भी मौजूद थे।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

संगीता शर्मा को सर्वश्रेष्ठ महिला रोटेरियन अध्यक्ष के अवार्ड से सम्मानित किया गया

Next Post

जब तक सभी राज्यों में भाजपा की सरकार नहीं बन जाती, चैन से नहीं बैठेंगे : शिवराज

Next Post

जब तक सभी राज्यों में भाजपा की सरकार नहीं बन जाती, चैन से नहीं बैठेंगे : शिवराज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d