BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

जब तक सभी राज्यों में भाजपा की सरकार नहीं बन जाती, चैन से नहीं बैठेंगे : शिवराज

by bnnbharat.com
June 24, 2019
in Uncategorized
Share on FacebookShare on Twitter
  • भाजपा का सर्वोच्च आना बाकी, बंगाल और मध्यप्रदेश में अराजक स्थिति।
  • कांग्रेस में अध्यक्ष कौन है इसका भी पता नहीं।
  • मध्यप्रदेश में सरकार को तोड़ने का कोई प्रयास नहीं करेंगे।

रांची 24 जून: भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा का सर्वोच्च आना बाकी है। जिन राज्यों में भाजपा की सरकार नहीं है। उन राज्यों में जब तक भाजपा की सरकार नहीं बन जाती, तब तक चैन से नहीं बैठेंगे।

पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, मध्यप्रदेश, तेलंगाना, आंध्रप्रदेश, तमिलनाडू, कश्मीर में भाजपा की सरकार बनायेंगे। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तंज कसते हुये कहा कि उनका संतुलन बिगड़ गया है।

पश्चिम बंगाल में जय श्री राम बोलने वाले को गोली मारी जा रही है। पूरी तरह से अराजकता की स्थिति है। मध्यप्रदेश् में चारों ओर त्राहि-त्राहि मची हुई है।

भ्रष्टाचार, अत्याचार और लूटमार चल रही है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में सरकार को तोड़ने का कोई प्रयास नहीं करेंगे। चौहान सोमवार को प्रदेश भाजपा कार्यालय में मीडिया से बात कर रहे थे।

कांग्रेस पर साधा निशाना

चौहान ने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। कहा कि कांग्रेस बेहाल है। जब जहाज डूबता है तो कैप्टन अंतिम क्षण तक जहाज को बचाने का प्रयास करता है।

कांग्रेस के कैप्टन तो पहले ही कूद गये। अब अध्यक्ष कौन है इसका भी पता नहीं। गांधी परिवार बोझ सा हो गया है। इस आम चुनाव की विशेषता यह रही कि परिवारवाद, वंशवाद और छद्म धर्मनिरपेक्षता खत्म हो गया।

राष्ट्रवाद और मोदी की कल्याणकारी योजनाओं की जीत हुई। यूपी में बुआ और बबुआ लड़ रहे हैं। झारखंड में कहीं का ईंट और कहीं का रोड़ा वाली स्थिति है।

पहले चौकीदार को चोर कहने वाले अब ढ़ूंढ़ने से भी नहीं मिल रहे हैं।

विधानसभा चुनाव में भाजपा शानदार जीत हासिल करेगी

विधानसभा चुनाव में भाजपा शानदार जीत हासिल करेगी। मुख्यमंत्री रघुवर दास के नेतृत्व में सभी दिशाओं में विकास हुआ है। पहले और आज के झारखंड में आसमान-जमीन का फर्क है।

यह सरकार निर्णय करने वाली, परिणाम देने वाली और विकास देने वाली सरकार है। साथ ही भ्रष्टाचार पर नकेल कसने वाली सरकार है। झारखंड में महागठबंधन के बावजूद भाजपा ने शानदार सफलता पाई। 14 में से 12 सीटों को अपने खाते में किया। जन-जन में मोदी बसे हुये हैं।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

झारखंड में भाजपा बनायेगी 22 लाख 45 हजार नये सदस्य: शिवराज

Next Post

झारखण्ड राज्य का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल रिम्स का चेहरा

Next Post

झारखण्ड राज्य का सबसे बड़ा सरकारी अस्पताल रिम्स का चेहरा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d