रांची : भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह राष्ट्रीय सदस्यता प्रभारी शिवराज सिंह चौहान झारखंड में भाजपा के सदस्यता अभियान को गति देने के लिए पहुँचे जंहा उन्होंने 400 खिलाडि़यों को पार्टी की सदस्यता दिलाई ।
जिसके बाद शिवराज सिंह चौहान ने भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यलय में प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अभियान अब गति पकड़ रहा है , भजपा का यह अभियान पार्टी विस्तार के लिए नही है भारतीय जनता पार्टी देश को बनाने के लिए सदस्यता अभियान चला रही है ।
जिसका रूप भी देखने को मिल रहा है , सदस्यता अभियान के साथ समाज के हर वर्ग जुड़ रहे है । साथ ही काँग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि बाकी पार्टीयों और भाजपा में यही अंतर है हमारी पार्टी देश को बनाने का काम कर रही है ।
बाकी पार्टी एक परिवार वाली पार्टी है और काँग्रेस के पतन का भी कारण यही है एक परिवार जबतक काँग्रेस में हावी रहेगी तब तक काँग्रेस नही पनप सकती ।
झारखण्ड सरकार पर कहा की…
झारखण्ड की सालाना विकास दर लगातर 10 से 12 फीसदी में बनी हुई है जो अपने आप मे बड़ी बात है । रघुवर दास ने न केवल इंफ्रास्ट्रक्चर पर काम किया है बल्कि समाज़ के हर वर्ग के कल्याण के लिए काम किये है जो की साफ दिखाई देता है ।
अपने एक दिवसीय दौरे पर रांची के नगड़ी प्रखंड के जाजपुर गांव में पांच आदिवासी परिवार के सदस्यों को पार्टी की सदस्यता दिलाई. इसके बाद इनमें से एक बुधवा मुंडा के घर खाना खाया. खाने में उन्होंने झारखंड का प्रसिद्ध व्यंजन मड़ुआ की रोटी, धुस्का और रुगड़ा की सब्जी का स्वाद लिया. उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुआ, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह, महामंत्री दीपक प्रकाश के साथ साथ बीजेपी के कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे ।

