BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

कांग्रेस ने खेल की शुरुआत की है इसे खत्म हम करेंगे:शिवराज

by bnnbharat.com
July 27, 2019
in समाचार
कांग्रेस ने खेल की शुरुआत की है इसे खत्म हम करेंगे:शिवराज
Share on FacebookShare on Twitter

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अब कांग्रेस ने गंदी राजनीति करनी शुरू कर दी है और उसे इसका अंजाम भुगतना पड़ेगा। पूर्व मुख्यमंत्री का यह बयान मध्यप्रदेश में हुई सियासी उठापटक के दो दिन बाद आया है जहां विपक्षी दल भाजपा के दो विधायकों नारायण त्रिपाठी और शरद कोल ने बुधवार को विधानसभा में पेश दंड विधि (मध्य प्रदेश संशोधन) विधेयक, 2019 के पक्ष में मतदान किया था।

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज चौहान ने शुक्रवार को कांग्रेस पर हमला बोलते हुये कहा कि ”उन्होंने (कांग्रेस) खेल की शुरुआत की है इसे खत्म हम करेंगे। शिवराज सिंह चौहान ने संवाददाताओं से कहा कि ”उन्होंने (कांग्रेस) खेल की शुरुआत की है और हम (भाजपा) इसे खत्म करेंगे। कांग्रेस सरकार बसपा और अन्य पार्टियों के समर्थन से चल रही है क्योंकि कांग्रेस ने हमसे कुछ सीटें ज्यादा पायी थीं इसलिए भाजपा ने नैतिक आधार पर सरकार बनाने का दावा पेश नहीं किया।

भाजपा सदस्यता अभियान के राष्ट्रीय संयोजक चौहान ने आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस, सपा और बसपा ने उत्तर प्रदेश और यहां की जनता के लिए कुछ भी नहीं किया। चौहान ने सपा सांसद आजम खान द्वारा सांसद रामा देवी को लेकर दिये गये बयान की निंदा करते हुये कहा कि इससे लगता है कि वह कुछ मानसिक रूप से बीमार हैं और उन्हें महिलाओं के खिलाफ बदजुबानी पर मजा आता है। कुछ समय पहले उन्होंने भाजपा की रामपुर से लोकसभा प्रत्याशी जयाप्रदा के खिलाफ भी ऐसी ही बयानबाजी की थी।

चौहान ने आजम का बचाव का प्रयास करने के लिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की भी आलोचना की और कहा कि ”समाजवादी पार्टी का अब कोई भविष्य नहीं है। चौहान यहां भाजपा के सदस्यता अभियान के सिलसिले में आये थे।

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

ईरान ने नौ भारतीय क्रू सदस्यों को रिहा किया

Next Post

सीपी सिंह ने कहा- अल्लाह-हू-अकबर, कांग्रेस के विधायक इरफान बोले जय श्री राम

Next Post
सीपी सिंह ने कहा- अल्लाह-हू-अकबर, कांग्रेस के विधायक इरफान बोले जय श्री राम

सीपी सिंह ने कहा- अल्लाह-हू-अकबर, कांग्रेस के विधायक इरफान बोले जय श्री राम

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d