गीतेश अग्निहोत्री
कानपुर ; घूसखोरी के आरोप में कानपुर देहात के थाना डेरापुर के प्रभारी नीरज यादव को एसपी अनुराग वत्स ने निलंबित कर दिया है. वहीं थाने की कमान नये थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शशिभूषण मिश्र को सौंपी गई है.
घटना के बारे में बताया जाता है कि इंस्पेक्टर नीरज यादव ने रसधान के ईट भट्टा व्यवसायी संजय गुप्ता की मिट्टी के डंपर पकड़ लिया था. संजय गुप्ता ने एसपी अनुराग वत्स से शिकायत की थी कि इंस्पेक्टर नीरज यादव ने 70 हजार रुपये लेकर डंपर छोड़े थे. एसपी ने एएसपी अनूप कुमार से मामले की जांच कराई. मामला सही पाए जाने पर आरोपी इंस्पेक्टर को निलंबित कर दिया गया और संजय गुप्ता की तरफ से आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई.

