BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

गुरु गोविंद सिंह जी के विशाल नगर कीर्तन में पूर्व मंत्री सह विधायक सरयू राय व पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास हुए शामिल

by bnnbharat.com
January 2, 2020
in Uncategorized
गुरु गोविंद सिंह जी के विशाल नगर कीर्तन में पूर्व मंत्री सह विधायक सरयू राय व पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास हुए शामिल

गुरु गोविंद सिंह जी के विशाल नगर कीर्तन में पूर्व मंत्री सह विधायक सरयू राय व पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास हुए शामिल

Share on FacebookShare on Twitter

जमशेदपुर: सोनारी से निकला गुरु गोविंद सिंह जी के विशाल नगर कीर्तन में नवनिर्वाचित विधायक सरयू राय व पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर नगर कीर्तन में शामिल हुए.

गुरु गोविंद सिंह जी के 354वें प्रकाश पर्व पर लौहनगरी जमशेदपुर बड़े ही धूमधाम से मनाई गई. कोल्हान के सभी 32 गुरुद्वारों में गुरु गोविंद सिंह जी का प्रकाश आगमन पर्व बड़े ही श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया. सभी गुरुद्वारों में अखंड पाठ का भोग डाला गया शब्द एवं गुरवाणी विचार हुआ तथा गुरु गोविंद सिंह जी के आगमन पर प्रकाश डाला गया। सोनारी गुरुद्वारा साहिब से ग्यारह बजे विशाल नगर कीर्तन श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के छत्रछाया एवं पांच प्यारों की अगुवाई तथा सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के तत्वावधान में निकाला गया.

वहीं श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के समक्ष पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, विधायक एवं पूर्व मंत्री सरयू राय, भारतीय जनता पार्टी नेता देवेंद्र सिंह, झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्यक्ष गुरुदेव सिंह राजा ने मत्था टेका और रुमाला भेंट कर प्रसाद ग्रहण किया. नारी कमेटी के प्रधान तारा सिंह एवं चेयरमैन बलवीर सिंह बल्ली ने सभी को सिख पंथ की ओर से शॉल भेंट किया.

इस मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि राष्ट्र श्री गुरु गोविंद सिंह जी का ऋणी है. उन्होंने खालसा पंथ की स्थापना की तथा राष्ट्रवाद के बीज को पल्लवित पुष्पित एवं मजबूती प्रदान की. इस खालसा पंथ ने देश के इतिहास को ही बदल दिया. देश की आजादी एवं निर्माण में सिखों की सराहनीय भूमिका रहती है.

पूर्व मंत्री सरयू राय ने सिखों को बधाई देते हुए कहा कि देश के इतिहास का आज स्वर्णिम दिन है. गुरु गोविंद सिंह जी एवं उनके पूरे परिवार ने देश एवं धर्म की रक्षा के लिए कुर्बानी दी. उनकी जैसी कुर्बानी ना पहले हुई है और ना भविष्य में शायद होगी. सिख पंथ राष्ट्र की रक्षा में एवं आजादी में प्रमुख भूमिका निभाता रहा है.

इस दौरान हरविंदर सिंह मंटू, महेंद्र सिंह, भगवान सिंह, दलजीत सिंह दल्ली, अजीत सिंह गंभीर, मनजीत सिंह, नरेंद्र पाल सिंह भाटिया, शैलेंद्र सिंह, कुलविंदर सिंह, दीपक सिंह गिल, सतबीर सिंह सोमू,अमरजीत सिंह काले आदि को सिरोपा भेंट किया गया.

सोनारी गुरुद्वारा में अकाली दल के सुखदेव सिंह ने अरदास की और वाहेगुरु से अनुमति लेकर साकची के लिए निकली. नगर कीर्तन में आगे-आगे सिख मार्शल आर्ट गतका पार्टी, नन्हे घुड़सवार, धार्मिक तथा हिंदी मीडियम के हाई एवं मिडिल स्कूल के बच्चे कीर्तन गायन तथा ड्रिल करते हुए चल रहे थे. जमशेदपुर पुलिस की ओर से यातायात नियंत्रण में काफी सराहनीय सहयोग दिया गया.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सीपी सिंह ने कंबल का वितरण किया

Next Post

भाजपा की करारी हार के बाद पहली बार रांची के भाजपा संसद पहुंचे सरायकेला

Next Post
भाजपा की करारी हार के बाद पहली बार रांची के भाजपा संसद पहुंचे सरायकेला

भाजपा की करारी हार के बाद पहली बार रांची के भाजपा संसद पहुंचे सरायकेला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d