BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

आम लोगों के लिए सिंचाई, पढ़ाई व दवाई पर शोभन सरकार ने दिया था ध्यान

13 मई को हो गए थे ब्रह्मलीन, भक्तों को याद आ रहे संस्मरण

by bnnbharat.com
May 17, 2020
in Uncategorized
आम लोगों के लिए सिंचाई, पढ़ाई व दवाई पर शोभन सरकार ने दिया था ध्यान

आम लोगों के लिए सिंचाई, पढ़ाई व दवाई पर शोभन सरकार ने दिया था ध्यान

Share on FacebookShare on Twitter

गीतेश अग्निहोत्री,

कानपुर: कानपुर जिले में विख्यात शोभन हनुमान मंदिर के महंत विरक्तानंद जी महाराज 13 मई को ब्रह्मलीन हो गए थे. भक्त उन्हें शोभन सरकार कहकर बुलाते थे. शोभन सरकार अपने भक्तों व आम लोगों के हित के लिए चिंतन किया करते थे व गरीब, असहाय लड़कियों की शादी में मदद करते रहते थे.

उन्होंने किसानों को फसलों की सिंचाई के लिए पानी देने के लिए नहर भी खुदवाई. इस नहर में पाण्डु नदी से पानी लिफ्टकर सिंचाई के लिए पानी दिया जाता है. किसानों से सिंचाई का कोई पैसा नहीं लिया जाता था. जुगराजपुर बिठूर के प्रधान शिव शरण मिश्र ने बताया कि पांडू नगर से पानी लिफ्टकर नहर का पानी करीब 11 किलोमीटर में एक दर्जन गांव के किसानों को मिलता है.

इनमें जुगराजपुर, बैरी सवाई, शोभन, बैरिदरियाव, संभरपुर, बैरी बस्ता, ललउपुरवा, ह्र्दयपुर शामिल है. बैरीदरियाव गांव के प्रधान रामजी मिश्र ने बताया कि मंदिर की तरफ से श्री आरोग्य चरण धाम के नाम से एक अस्पताल की भी स्थापना कराई थी. जिसमें जरूरतमंदों को मुफीद इलाज नाममात्र के पैसे पर किया जाता था. ज्यादा गरीब लोगों को निःशुल्क इलाज दिया जाता है.

इसके अलावा शिक्षा के प्रचार प्रसार के लिए स्कूली शिक्षा से लेकर तकनीकी शिक्षा के लिए सतत प्रयास करते रहे. जिससे क्षेत्रीय बच्चे पढ़ लिखकर प्रतिभाशाली बने और उनकी दिशा सही रहे. मोहित शुक्ला ने बताया कि शोभन में हनुमानगढ़ी हायर सेकेंडरी स्कूल, बैरिदरियाव, सिंहपुर में इंटर कालेज, बाघपुर में संत सत्संगानंद परमानन्द आईटीआई सहित बैरी सवाई व बाघपुर में छोटे बच्चों को अंग्रेजी शिक्षा के लिए स्कूल खुलवाए. मैथा में भास्करानन्द महाविद्यालय की स्थापना कराई. श्रीकांत त्रिवेदी, हरी पांडेय, ब्रजबिहारी दुबे ने कहा कि शोभन सरकार ने आम लोगों के भलाई के लिये तमाम कार्य किए हैं.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

योगी सरकार सख्त: मास्क न पहनने पर 500 और लॉकडाउन तोड़ने पर 1000 रुपए का जुर्माना

Next Post

कार्यकाल पूरा करने वाली पहली राज्यपाल बनीं द्रौपदी मुर्मू

Next Post
कार्यकाल पूरा करने वाली पहली राज्यपाल बनीं द्रौपदी मुर्मू

कार्यकाल पूरा करने वाली पहली राज्यपाल बनीं द्रौपदी मुर्मू

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d