BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

अंतिम टेस्ट से पहले इंग्लैंड को झटका, ऑलराउंडर क्रिस वोक्स स्वदेश वापस लौटा

by bnnbharat.com
February 27, 2021
in समाचार
क्रिकेट का ऑनलाइन विशेष प्रशिक्षण : फिटनेस एसेसमेंट टेस्ट

क्रिकेट का ऑनलाइन विशेष प्रशिक्षण : फिटनेस एसेसमेंट टेस्ट

Share on FacebookShare on Twitter



बीएनएन डेस्कः इंडिया के खिलाफ खेली जा रही चार टेस्ट मैचों की सीरीज में इंग्लैंड की टीम 2-1 से पिछड़ चुकी है. अहमदाबाद टेस्ट गंवाने की वजह से इंग्लैंड की इस साल होने वाले आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की उम्मीदें भी खत्म हो गई है. आखिरी टेस्ट से पहले इंग्लैंड की टीम को एक और बड़ा झटका लगा है. स्टार ऑलराउंडर क्रिस वोक्स बिना कोई मैच खेले इंग्लैंड वापस लौट गए हैं.

क्रिस वोक्स ईसीबी की रोटेशन नीति के तहत एक भी मैच खेले बिना भारत के टेस्ट दौरे से रवाना हो गए हैं. वोक्स दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका और भारत दौरे पर टेस्ट टीम का हिस्सा थे लेकिन किसी मैच में उन्हें उतारा नहीं किया. उन्होंने आखिरी वनडे आस्ट्रेलिया के खिलाफ पिछले साल सितंबर में खेला था. इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने इसकी पुष्टि की कि वोक्स स्वदेश लौटेंगे.

केविन पीटरसन और इयान बेल समेत पूर्व खिलाड़ियों ने इंग्लैंड टीम की रोटेशन नीति की काफी आलोचना की है. इस नीति के तहत जोस बटलर और मोईन अली पहले टेस्ट के बाद लौट गए. जॉनी बेयरस्टो और मार्क वुड पहले दो टेस्ट नहीं खेल सके.
इंग्लैंड के पास हालांकि आखिरी टेस्ट में तेज गेंदबाजी के काफी विकल्प मौजूद हैं. इंग्लैंड की टीम अहमदाबाद की पिच पर आखिरी टेस्ट में दो स्पिनर्स के साथ मैदान पर उतर सकते है. आर्चर और लीच का खेलना लगभग तय है. इसके अलावा बैस और मार्क वुड को आखिरी टेस्ट में खेलने का मौका मिल सकता है.

इंडिया और इंग्लैंड के बीच चार मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में 4 मार्च को खेला जाएगा

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

मंत्री बनने के बाद अपने गुरु से आशीर्वाद लेने पहुंचे शाहनवाज हुसैन

Next Post

चालू वित्तीय वर्ष का द्वितीय अनुपूरक बजट 1मार्च को होगा पेश, 3 मार्च को वर्ष 2021-22 का आम बजट पेश होगा

Next Post
बजट में नीतिगत सुधारात्मक निर्णय लेने की है जरूरत: सूर्यकांत शुक्ला

चालू वित्तीय वर्ष का द्वितीय अनुपूरक बजट 1मार्च को होगा पेश, 3 मार्च को वर्ष 2021-22 का आम बजट पेश होगा

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d