BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

शिवसेना को झटका, भाजपा में शामिल हुए 400 शिवसैनिक

by bnnbharat.com
December 5, 2019
in Uncategorized
शिवसेना को झटका, भाजपा में शामिल हुए 400 शिवसैनिक

शिवसेना को झटका, भाजपा में शामिल हुए 400 शिवसैनिक

Share on FacebookShare on Twitter

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र में शिवसेना ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस के समर्थन से सरकार बनाई है. इस गठबंधन को महा विकास अघाड़ी (एमवीए) का नाम दिया गया है. पार्टी के फैसले से नाराज लगभग 400 शिवसैनिकों ने बुधवार को भाजपा का दामन थाम लिया. इन सभी ने धारावी के एक कार्यक्रम में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की.

शिवसेना के विशेष कार्यकारी अधिकारी रहे रमेश नादेसन ने कहा, ‘हमारी पार्टी के चार सौ समर्थक भाजपा में शामिल हो गए क्योंकि उन्हें तब धोखे जैसा महसूस हुआ जब पार्टी ने गैर-हिंदू पार्टियों के साथ हाथ मिलाया.’ एक विशेष कार्यकारी अधिकारी पार्टी में नई भर्तियां करता है.

उन्होंने सरकार बनाने के लिए एमवीए में शामिल होने पर शिवसेना की आलोचना करते हुए कहा कि वह पार्टी के साथ इसलिए थे क्योंकि उसने हिंदुत्व के एजेंडे को उच्च प्राथमिकता दी हुई थी. केवल 400 पार्टी कार्यकर्ता ही नहीं बल्कि शिवसेना में कई अन्य लोग भी इस फैसले से दुखी हैं.

नादेसन ने कहा, ‘कोई भी समर्थक की भावनाओं और जज्बातों को नहीं समझता है जो बिना किसी चीज के बदले असल में पार्टी के लिए काम करता है. पिछले सात सालों से हम कांग्रेस और एनसीपी समर्थकों के खिलाफ लड़ रहे हैं. चुनाव के दौरान कार्यकर्ता हर दरवाजे पर जाकर वोट मांगते हैं. हम कैसे वापस जाकर उन्हीं लोगों का सामना कर सकते हैं जिनके खिलाफ हमने एक ईमानदार सरकार बनाने के लिए वोट मांगा था?’

भाजपा में शामिल होने वाले शिवसेना के दूसरे कार्यकर्ता ने कहा, ‘हम शिवसेना अध्यक्ष के कांग्रेस और एनसीपी के साथ हाथ मिलाने के फैसले से खुश नहीं हैं. हम पार्टी इसलिए छोड़ रहे हैं क्योंकि पार्टी ने हिंदुत्व के अपने मुख्य एजेंडे को छोड़ दिया है.’

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

सुरक्षाबलों पर बम फेंकने और जबरन बंद करवाने में लिप्त 5 लोग गिरफ्तार

Next Post

रघुवर सरकार ने ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा देने का काम किया है : सांसद

Next Post
रघुवर सरकार ने ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा देने का काम किया है : सांसद

रघुवर सरकार ने ओबीसी आयोग को संवैधानिक दर्जा देने का काम किया है : सांसद

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d