जामताड़ाः जिले के कर्माटांड़ प्रखंड अंतर्गत रतनूडीह गांव के किसान टिकैत सिंह ने सब्जी की खेती कर मिसाल कायम किया है .
उन्होंने बंजर पथरीली भूमि को मेहनत के बल पर उपजाऊ बनाया और सब्जी की खेती कर आर्थिक रूप से सबल बनने में सफल हुए.
उनका कहना है कि मनरेगा से सिंचाई कूप एवं कृषि विज्ञान केंद्र जामताड़ा से प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने उद्देश्य को सर जमीन पर लाने में सफल हुए हैं.
वर्तमान में टिकैत सिंह टमाटर , आलू, मिर्ची , गोभी सहित अन्य सब्जियों की खेती में जुटे हुए हैं . उनके इस प्रयास गांव के आधा दर्जन से अधिक परिवारों का भरण-पोषण चल रहा है.
जिला कृषि पदाधिकारी सबन गुड़िया ने बताया टिकैत सिंह के कार्य सराहनीय है. उन्होंने कहा कि सरकारी स्तर से उन्हें हर संभव मदद पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा.
उन्होंने यह भी कहा कि आसपास के क्षेत्रों के लिए टिकट सिंह एक मिसाल बने हुए हैं.

