BnnBharat | bnnbharat.com |
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य
No Result
View All Result
BnnBharat | bnnbharat.com |
No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

झारखंड से जूते दूसरे देशों में किये जायेंगे निर्यात : सीएम

by bnnbharat.com
October 19, 2019
in समाचार
झारखंड से जूते दूसरे देशों में किये जायेंगे निर्यात : सीएम

Shoes to be exported from Jharkhand to other countries: CM

Share on FacebookShare on Twitter

रांचीः सीएम रघुवर दास ने कहा कि झारखंड में पलायन बड़ी समस्या रही है. पूर्व में गरीबी और बेरोजगारी के कारण काफी बच्चे-बच्चियां दूसरे प्रदेशों में जाकर काम करने को विवश थे. वर्तमान सरकार इस समस्या से निजात पाने का काम कर रही है. हमारी बच्चियों को झारखंड में ही रोजगार मिले, इसके लिए सरकार उद्योगों को बढ़ावा दे रही है. ऐसे उद्योग जिनमें लागत कम और रोजगार के अवसर ज्यादा होते हैं. टेक्सटाइल उद्योग इसमें अग्रणी है.

झारखंड में देश की सबसे अच्छी टेक्सटाइल पॉलिसी है. यही कारण है कि झारखंड में बड़ी-बड़ी टेक्सटाइल कंपनियां यहां उत्पादन शुरू कर रहीं हैं. आनेवाले दिनों में अन्य कंपनियां भी यहां आयेंगी. सीएम शनिवार को ओरमांझी के कुल्ही गांव में किशोर एक्सपोर्ट की दूसरी इकाई के उद्घाटन समारोह में बोल रहे थे. उन्होंने कहा कि राज्य की बच्चियों को अब पलायन कर दूसरे प्रदेश नहीं जाना पड़ रहा है. झारखंड में सामर्थ्य, संभावना और संयोग भी है. यहां त्वरित निर्णय लेनेवाली सरकार और पारदर्शी व्यवस्था है. अलग-अलग उद्योग के लिए अलग-अलग नीतियां बनायी गयी हैं. यही कारण है कि राज्य में निवेश के लिए काफी कंपनियां आ रही है.

राज्य की पहचान भ्रष्टाचार के लिए नहीं, विकास के लिए बनी

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में जूते-चप्पल से जुड़ी कंपनियां भी आ रही है. जल्द ही झारखंड से जूते दूसरे देशों में निर्यात किये जायेंगे. झारखंड में बांस, जलकुंभी आदि से बने उत्पाद भी दूसरे देशों में भेजे जा रहे हैं. अब हमारे राज्य की पहचान भ्रष्टाचार के लिए नहीं, विकास के लिए बन गयी है. यह हर झारखंडवासियों के लिए गर्व की बात है. मुख्यमंत्री ने सभी कर्मचारियों से समय का पालन करते हुए अनुशासन बनाये रखने और समर्पण के साथ काम करने की अपील करते हुए कहा कि कर्मचारी नहीं कर्मयोगी बनें. यह कंपनी को भी ऊपर उठायेगी और उनका भी विकास होगा.

अब अपने परिवार के साथ रहकर काम कर सकूंगी

नव निर्मित ईकाई में काम कर रही लोहरदगा की सरीता कुमारी ने बताया कि परिवार की दयनीय आर्थिक हालत के कारण उसे नोएडा जाकर काम करना पड़ रहा था. जब उसने सुना की रांची में भी टेक्सटाइल फैक्टरी खुल रही है, तो यहां आ गयी. अब वह अपने परिवार के साथ रहकर काम कर सकेंगी. जाहिदा खातून ने बताया कि उसे नौकरी मिलने से अब इधर-उधर नहीं भटकना पड़ेगा. कुल्ही गांव की करिश्मा कुमारी ने कहा कि यह रोजगार उसके परिवार की आर्थिक स्थिति को सुधारने में मदद करेगा. कार्यक्रम में सांसद संजय सेठ, विधायक रामकुमार पाहन, डॉ जीतूचरण राम, किशोर एक्सपोर्ट के निदेशक सतीश अग्रवाल, जियाडा के सचिव सुनील कुमार समेत बड़ी संख्या में गण्यमान्य व्यक्ति उपस्थित थे.

Share this:

  • Click to share on Facebook (Opens in new window)
  • Click to share on X (Opens in new window)

Like this:

Like Loading...

Related

Previous Post

हरियाणा: चुनावी रैली में गरजे पीएम मोदी, कहा- मैं कुर्सी के लिए नहीं देश….

Next Post

साहिबगंज जिले वासियों ने जलाया उत्तर प्रदेश सरकार का पुतला

Next Post
साहिबगंज जिले वासियों ने जलाया उत्तर प्रदेश सरकार का पुतला

साहिबगंज जिले वासियों ने जलाया उत्तर प्रदेश सरकार का पुतला

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • Privacy Policy
  • Admin
  • Advertise with Us
  • Contact Us

© 2025 BNNBHARAT

No Result
View All Result
  • समाचार
  • झारखंड
  • बिहार
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • औषधि
  • विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी करेंट अफेयर्स
  • स्वास्थ्य

© 2025 BNNBHARAT

%d